राफेल F5 ने फिर दिखाया दम, लेकिन क्या भविष्य की लड़ाई झेल पाएगा? छठी पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर्स के दौर में फ्रांसीसी सुपर जेट पर उठ रहे बड़े सवाल
दुनिया तेजी से स्टील्थ, AI-इंटीग्रेशन और सेंसर-फ्यूज़्ड एयर वारफेयर की ओर बढ़ रही है। ऐसे समय में, फ्रांस द्वारा विकसित राफेल F5 को "सुपर राफेल" कहकर पेश किया जा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह विमान भविष्य के हवाई युद्ध की बदलती जरूरतों को पूरा कर पाएगा?विशेषज्ञों का कहना है कि राफेल F5 की सबसे बड़ी कमजोरी उसका पुराना एयरफ्रेम डिजाइन है—एक ऐसा ढांचा, जिसे स्टील्थ युग के लिए कभी बनाया ही नहीं गया था।
क्या है राफेल F5 की सबसे बड़ी समस्या?
भारत F3-R वैरिएंट ऑपरेट कर रहा है, जबकि फ्रांस F-4 का उत्पादन कर रहा है। इनसे आगे बढ़ते हुए राफेल F5 अपने टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है।इसमें हैं—
एडवांस सेंसर
हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर
बेहतर नेटवर्किंग
ज्यादा स्मार्ट हथियार प्रणाली
लेकिन, स्टील्थ नहीं है।यही इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है।
F5 दुश्मन को जाम कर सकता है, धोखा...









