भारत-पाकिस्तान डिफेंस मुकाबला: हथियार, बजट और सैन्य ताकत में भारी अंतर
नई दिल्ली: आतंक के गढ़ माने जाने वाले पाकिस्तान की सैन्य क्षमता भारत के सामने कहीं टिक नहीं पाती। हथियारों से लेकर सैनिकों और बजट तक, पाकिस्तान भारत के मुकाबले कहीं पीछे है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 और SIPRI के आंकड़ों के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य शक्ति और खर्च में जमीन-आसमान का अंतर है।
🔹 भारत की मजबूती और सैन्य खर्च
रक्षा बजट: 2024-25 में भारत का रक्षा बजट 86.1 अरब डॉलर रहा, जो दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा है।
सैन्य शक्ति: भारत ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 में चौथे नंबर पर है।
सैनिक संख्या: 14.5 लाख सक्रिय सैनिक, 66.2 करोड़ संभावित रिज़र्व।
वायु शक्ति: 2,229 विमान, जिनमें 513 लड़ाकू और 130 हमलावर विमान शामिल।
आर्मी: 4,201 टैंक और 149,000 बख्तरबंद वाहन।
नौसेना: 293 जहाज, 2 विमानवाहक पोत, 18 पनडुब्बियां और 13 विध्वंसक।
आधुनिकीकरण: राफेल, तेजस, अग्नि ...









