नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ा हादसा टला: सफारी के दौरान कैंटर में लगी आग, दमकल की त्वरित कार्रवाई से 15 सैलानी सुरक्षित
जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली रोड स्थित पार्क में सफारी के दौरान वन विभाग के कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर में उस समय 15 पर्यटक सवार थे। करीब 8–10 मिनट तक धुआं भरता रहा और फिर इंजन में चिंगारी उठने के साथ ही बस आग की लपटों में घिर गई। गनीमत रही कि दमकल की त्वरित कार्रवाई और चालक की सूझबूझ से सभी सैलानियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
धुंए से भर गया कैंटर, शेरों के बीच फंसे सैलानी
सफारी के दौरान कैंटर शेर 'शक्ति' के इलाक़े से गुजर रहा था। तभी इंजन से धुंआ निकलना शुरू हुआ। जब बस के भीतर धुंआ भरने लगा तो यात्री घबरा गए और कुछ लोग नीचे उतरने लगे। चालक ने तत्काल उन्हें रोक दिया, क्योंकि बाहर शेर घूम रहा था। सैलानियों के सामने दोहरी मुश्किल—अंदर धुंआ और बाहर शेर—की स्थिति उत्पन्न हो गई।
चालक ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। मात्र...










