11 महीने का मासूम, बेबस मां-बाप और 10 फीट गहरा पानी… भीड़ देखती रही, एक महिला बन गई ‘देवी’
डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर में बुधवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ जिसने लोगों को भीतर तक झकझोर दिया—और साथ ही एक महिला के असाधारण साहस ने पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। बांसवाड़ा–डूंगरपुर हाईवे पर 10 फीट गहरे पानी में एक कार डूब गई, जिसमें एक दंपती और उनका 11 महीने का बेटा फंस गए। चारों ओर खड़ी भीड़ मोबाइल से वीडियो बनाने में लगी थी, तभी 35 वर्षीय सुरता देवी ने बिना एक पल गंवाए पानी में छलांग लगा दी और तीन जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर खींच लाईं।
आज पूरा डूंगरपुर उन्हें ‘देवी’ कहकर सलाम कर रहा है।
धमाके जैसी आवाज, बाहर दौड़ी सुरता और देखी डूबती कार
हादसा सुबह लगभग 10 बजे का था। सरकारी स्कूल के ग्रेड सेकेंड टीचर धर्मेश यादव, पत्नी शिल्पा और 11 महीने के बेटे के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। हीरोता गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क के किनारे बने बड़े पानी ...










