मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बिहार दौरा: फुलपरास और फतुहा में जनसभा एवं रोड शो, कहा – “यह चुनाव परिवारवाद बनाम राष्ट्रवाद का है”
पटना/भोपाल, 02 नवम्बर 2025।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मधुबनी जिले के फुलपरास और पटना जिले के फतुहा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा व रोड शो कर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से मतदान की अपील की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिहार का यह चुनाव परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि मिथिला की पवित्र धरती पर “कमल” और “तीर” दोनों निशाने पर लगेंगे। रामलला के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाले आज वोट की राजनीति के लिए आस्था की बातें कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता सब जानती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की सरकारें “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर कार्य कर रही हैं। पहले भारत रत्न एक ही परिवार की चारदीवारी में कैद था, लेकिन मोदी जी ने इस परंपरा को तोड़त...





