14 लाख की इनामी महिला नक्सली सुनीता ने किया आत्मसमर्पण – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस बल को दी बधाई
जबलपुर, 02 नवम्बर 2025 | संवाददाता
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में 14 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली सुनीता के आत्मसमर्पण से राज्य पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर पुलिस बल को बधाई दी और कहा कि यह प्रदेश की प्रभावी आत्मसमर्पण नीति का परिणाम है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा,
“मध्यप्रदेश पुलिस को नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण में लगातार सफलता मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हम नक्सल नियंत्रण के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हैं।”
आत्मसमर्पण की प्रमुख जानकारी
1 नवम्बर को थाना लांजी के चौरिया कैंप में महिला नक्सली सुनीता पिता बिसरू ओयाम निवासी गोमवेटा, तहसील भैरमगढ़, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) ने आत्मसमर्पण किया।उसने अपने पास रखी INSAS राइफल, ...







