Wednesday, February 4

Madhya Pradesh

मां शारदा के मंदिर में दान विवाद: 2 किलो चांदी का छत्र और सोने की नथ गायब होने का आरोप
Madhya Pradesh, State

मां शारदा के मंदिर में दान विवाद: 2 किलो चांदी का छत्र और सोने की नथ गायब होने का आरोप

मैहर (मध्य प्रदेश): विश्व प्रसिद्ध मैहर मां शारदा मंदिर में दान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जबलपुर के एक श्रद्धालु संजय पटेल ने आरोप लगाया कि उन्होंने मंदिर में 2 किलो चांदी का छत्र और सोने की नथ चढ़ाई थी, लेकिन उसे रसीद नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर से शिकायत की। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 22 अक्टूबर की है। संजय पटेल ने दावा किया कि उन्होंने शाम की आरती से पहले यह कीमती भेंट मंदिर के पुजारी सुमित महाराज को सौंपी थी। जब एक सप्ताह बाद भी रसीद नहीं मिली, तो 30 अक्टूबर को उन्होंने कलेक्टर मैहर से मौखिक शिकायत की। प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर यह पाया गया कि यह कीमती चढ़ावा मंदिर समिति के कोषालय में जमा नहीं हुआ था, जिससे विवाद बढ़ गया। पुजारी का पक्ष: बदनाम करने की साजिश मंदिर के प्रधान पुजारी पवन महाराज ने इसे मंदिर को बदनाम करने की सा...
बिहार चुनाव पर बहस में गालीगलौज, मध्यप्रदेश में दो मामा ने भांजे की हत्या कर दी
Madhya Pradesh, State

बिहार चुनाव पर बहस में गालीगलौज, मध्यप्रदेश में दो मामा ने भांजे की हत्या कर दी

गुना (मध्यप्रदेश): बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों का असर मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक परिवार तक पहुंच गया, जहां चुनावी बहस खून-खराबे में बदल गई। नशे में बहस से हत्याकांड तक पुलिस के अनुसार, बिहार के शिवहर जिले से मजदूरी करने आए शंकर मांझी (22) अपने दो परिचितों राजेश मांझी (25) और तूफानी मांझी (27) के साथ गुना के निर्माणाधीन पुलिस लाइन परिसर में ठहरे थे। शंकर राजद समर्थक, जबकि उसके दोनों मामा जदयू समर्थक थे। घटना के दिन तीनों ने शराब पी और बातचीत धीरे-धीरे आरोप-प्रत्यारोप और गाली-गलौज में बदल गई। गुस्से में आकर दोनों मामाओं ने शंकर पर हमला कर दिया। कीचड़ में दबाकर मार डाला पुलिस के अनुसार, गुस्से में दोनों मामाओं ने शंकर को पास की कीचड़ भरी मिट्टी में घसीटा और उसका मुंह पानी एवं कीचड़ में दबा दिया, जिससे उसकी सांसें रुक गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शंकर को जिला अस...
दहेज में मिले 7 लाख लौटाए, दूल्हे के पिता बोले- हमें सिर्फ एक रुपया चाहिए
Madhya Pradesh, State

दहेज में मिले 7 लाख लौटाए, दूल्हे के पिता बोले- हमें सिर्फ एक रुपया चाहिए

छोटी हरदा, आकाश सिकरवार मध्य प्रदेश के छोटी हरदा में एक दूल्हे अमित (सिद्धू) और उनके पिता ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक मिसाल कायम की है। अमित और उनके पिता ने दहेज में मिले 7 लाख रुपये लौटाकर केवल एक रुपया और नारियल स्वीकार किया, यह कहते हुए कि उन्हें बेटी चाहिए, दहेज नहीं। सावे के दौरान लिया फैसला22 नवंबर को भुवन खेड़ी निवासी जयश्री से विवाह तय था। रविवार को सावे के दौरान वधू पक्ष ने दहेज के रूप में 7 लाख रुपये भेजे। अमित ने इस मामले पर अपने पिता से विचार विमर्श किया और तय किया कि यह राशि स्वीकार नहीं की जाएगी। वधू के पिता रामशंकर भारी के सम्मान में केवल एक रुपये का नेग और नारियल लिया गया। समाज में सराहनीय पहलइस पहल को जाट समाज सहित पूरे जिले में सराहा जा रहा है। देशभर में दहेज के कारण होने वाली घटनाओं और महिलाओं पर हो रही प्रताड़ना के बीच अमित और उनके पिता का यह कदम सकारात्मक संदेश ...
MP से उड़ान भरकर भारत लौट आया गिद्ध ‘मारीच’, 15,000 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी
Madhya Pradesh, State

MP से उड़ान भरकर भारत लौट आया गिद्ध ‘मारीच’, 15,000 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी

भोपाल: यूरेशियन ग्रिफिन गिद्ध 'मारीच' ने लगभग 15,000 किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी कर सुरक्षित भारत लौट आया है। इस गिद्ध ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान और कज़ाकिस्तान से होते हुए राजस्थान के धौलपुर में वापसी की। मारीच की यह उड़ान वैज्ञानिकों के लिए गिद्धों के प्रवास और संरक्षण के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है। घायल गिद्ध की वापसी 29 जनवरी को सतना जिले के नागौद गांव में घायल अवस्था में पाए गए मारीच का प्रथम उपचार मुकुंदपुर चिड़ियाघर में किया गया और बाद में भोपाल के वन विहार बचाव केंद्र में उसकी देखभाल की गई। दो महीने की देखभाल के बाद 29 मार्च को हलाली डेम से मारीच को जियो-टैग लगाकर छोड़ा गया। लंबी यात्रा और प्रवास मारीच मई के पहले सप्ताह में कज़ाकिस्तान पहुंचा और लगभग चार महीने वहीं रहा। 23 सितंबर को भारत की ओर उड़ान भरी और 16 अक्टूबर को राजस्थान में प्रवे...
शादी का झांसा, मांग में सिंदूर और होटल में शोषण… भाई के दोस्त पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप
Madhya Pradesh, State

शादी का झांसा, मांग में सिंदूर और होटल में शोषण… भाई के दोस्त पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप

ग्वालियर | एनबीटी डेस्कग्वालियर में एक युवती ने अपने भाई के दोस्त पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने हजीरा थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार की पहचान का उठाया फायदा, मांग भरकर दिया शादी का भरोसा शिकायत के अनुसार, आरोपी विश्वजीत उर्फ गोलू तोमर, जो युवती के भाई का दोस्त है और उनके घर का नियमित आने-जाने वाला था, ने युवती को उस समय अपने झांसे में लिया जब घर पर कोई नहीं था। युवती का आरोप है कि आरोपी ने प्यार भरी बातें कर उसे विश्वास में लिया और शादी का भरोसा दिलाने के लिए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और मौके से भाग गया। होटल में बार-बार बुलाकर शोषण का आरोप शिकायत में युवती ने बताया कि इसक...
भोपाल में शीतलहर का कहर: पारा 5.2°C पर पहुँचा, ‘सदी’ में पहली बार नवंबर में इतनी ठंड राजगढ़ रहा सबसे ठंडा—5°C; 27 जिलों में अलर्ट जारी
Madhya Pradesh, State

भोपाल में शीतलहर का कहर: पारा 5.2°C पर पहुँचा, ‘सदी’ में पहली बार नवंबर में इतनी ठंड राजगढ़ रहा सबसे ठंडा—5°C; 27 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल: मध्य प्रदेश में ठंड इस बार नवंबर में ही चरम पर पहुँच चुकी है। राजधानी भोपाल में रविवार देर रात तापमान 5.2°C दर्ज किया गया—मौसम विभाग के अनुसार पिछले 100 वर्षों में नवंबर महीने में इतना कम तापमान कभी रिकॉर्ड नहीं हुआ। वहीं राजगढ़ में पारा 5°C पर पहुँचकर इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। प्रदेश के 27 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बर्फीली हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी का असर सीधे मध्य प्रदेश पर नजर आने लगा है। पहाड़ों से उतरती ठंडी हवाओं ने नवंबर में ही दिसंबर-जैसी कंपकंपाती सर्दी ला दी है। कई शहरों में पिछले दशकों के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। भोपाल में ‘सदी’ का रिकॉर्ड टूटा मौसम विभाग के अनुसार— रविवार की रात भोपाल का न्यूनतम तापमान 5.2°C दर्ज हुआ। इससे पहले नवंबर में सबसे कम तापमान 6.1°C (30 नवंबर 19...
गांजा फूंककर तमंचे की ‘रील’ बना रहा था युवक, खुद को लगी गोली फिर बेकसूर पर थोप दिया केस; पुलिस जांच में खुल गई पूरी साजिश
Madhya Pradesh, Politics, State

गांजा फूंककर तमंचे की ‘रील’ बना रहा था युवक, खुद को लगी गोली फिर बेकसूर पर थोप दिया केस; पुलिस जांच में खुल गई पूरी साजिश

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में नागौद पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जिसमें ‘फरियादी’ ही असल आरोपी निकला। कट्टे के साथ स्नैपचैट वीडियो बनाते समय गलती से खुद को गोली मार बैठा युवक, पुरानी रंजिश निकालने के लिए एक निर्दोष युवक सहित तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का झूठा मामला दर्ज करवा गया। पुलिस जांच में जब सच्चाई सामने आई तो तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी समीर सौदागर फरार है। ऐसे बुनी गई झूठी कहानी 14 नवंबर को समीर सौदागर ने नागौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शंकर बाग के पास निशांत सिंह और उसके दो साथियों ने उसे रोका और पुरानी रंजिश के चलते उस पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली उसके बाएं हाथ की उंगली में लगी।पुलिस ने तत्काल हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पहला सुराग—लोकेशन से टूटी कहानी थाना प्रभारी अशोक पाण्ड...
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को एमपी हाईकोर्ट से बड़ी राहत
Madhya Pradesh, Politics, State

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को एमपी हाईकोर्ट से बड़ी राहत

भोपाल: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इंदौर के पूर्व बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा दायर मानहानि मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह मामला नवंबर 2020 की एक जनसभा से जुड़ा है, जहां अभिषेक बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को ‘गुंडा’ कहा था। इस बयान को लेकर आकाश विजयवर्गीय ने 2021 में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। क्यों जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट? मानहानि की कार्यवाही मई 2021 से चल रही है, लेकिन अभिषेक बनर्जी एक भी बार कोर्ट में पेश नहीं हुए। लगातार गैर-हाजिरी को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट तथागत याज्ञनिक ने 11 से 26 अगस्त 2025 के बीच पेशी के लिए गिरफ्तारी वारंट ...
भूखे आए थे चोर! बंगले में लड्डू–गजक देखकर उड़ाई ‘दावत’, फिर जेवर–नकदी और मिठाइयाँ समेटकर फरार
Madhya Pradesh, State

भूखे आए थे चोर! बंगले में लड्डू–गजक देखकर उड़ाई ‘दावत’, फिर जेवर–नकदी और मिठाइयाँ समेटकर फरार

खरगोन (मध्य प्रदेश): ऑफिसर्स कॉलोनी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई एक अजीबोगरीब चोरी ने पुलिस-प्रशासन को हैरान कर दिया है। यहां दो सरकारी अधिकारियों के बंगले में घुसे चोरों ने सबसे पहले घर में रखे ड्राई फ्रूट लड्डू, गजक, काजू-बादाम और अन्य मिठाइयाँ जमकर खाईं, फिर नकदी, जेवरात और मिठाई के डिब्बे समेटकर फरार हो गए। वारदात ने कॉलोनी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो अधिकारियों के घर एक साथ खाली चोरी की घटनाएँ1कृषि उप संचालक शिवसिंह राजपूत के घर2 तहसीलदार खुमानसिंह चौहान के सरकारी आवास दोनों अधिकारी शनिवार-रविवार को घर से बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने दोनों घरों को निशाना बनाया। चोर न सिर्फ नगदी व आभूषण ले गए, बल्कि घरों में मौजूद मिठाइयाँ भी चट कर गए। लड्डू–काजू–गजक की ‘दावत’ के बाद तोड़े ताले डिप्टी डायरेक्टर एसएस राजपूत के अनुसार— उनके घर के चार ताले ...
हॉस्टल की बदहाली की शिकायत लेकर 12 किलोमीटर पैदल चलीं छात्राएं, कलेक्टर ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
Madhya Pradesh, State

हॉस्टल की बदहाली की शिकायत लेकर 12 किलोमीटर पैदल चलीं छात्राएं, कलेक्टर ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पाटी क्षेत्र के नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास की छात्राओं ने अपने हॉस्टल की समस्याओं को लेकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। भोजन में कीड़े निकलने, मेन्यू के अनुरूप खाना न मिलने और वार्डन के दुर्व्यवहार से परेशान छात्राएं मंगलवार सुबह कलेक्टर से मिलने लंबी दूरी तय कर बड़वानी पहुंचीं। उनकी शिकायत सुनते ही कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया। 10 किलोमीटर पैदल, 22 किलोमीटर बस और फिर 2 किलोमीटर पैदल… छात्राओं की यह यात्रा किसी संघर्ष से कम नहीं थी। चौकी से पाटी तक 10 किमी पैदल फिर 22 किमी बस यात्रा और बड़वानी पहुंचकर 2 किमी पैदल चलकर वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय पहुंचकर छात्राओं ने रोते हुए अपनी समस्याएं बताईं। भोजन में कीड़े, मेन्यू गायब, वार्डन पर दुर्व्यवहार का आरोप छात्राओं ने बताय...