सिवनी हवाला लूट कांड में नया खुलासा: दो DSP, TI और जीजा शामिल, खिलौना कारोबारी ने दी थी अहम सूचना
सिवनी, 19 नवंबर 2025: सिवनी में हुए हवाला लूट कांड की जांच में नई परतें सामने आई हैं। एसआईटी की पड़ताल में पता चला है कि इस मामले में दो डीएसपी, एक टीआई, एक कॉन्स्टेबल और डीएसपी पूजा पांडे के जीजा वीरेंद्र दीक्षित ने लूट की योजना बनाई और अंजाम दिया।
खिलौना कारोबारी ने दी थी सूचना:जांच में यह सामने आया कि पूरी कड़ी की शुरुआत खिलौना व्यापारी पंजू गिरी गोस्वामी ने की थी। उन्होंने सिवनी क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रमोद सोनी को सूचना दी, जिससे मामला धीरे-धीरे अधिकारियों और आरोपियों तक पहुंचा।
डीएसपी पूजा पांडे का नेटवर्क सक्रिय:एसआईटी के अनुसार, सूचना का सिलसिला बालाघाट के हॉकफोर्स प्रभारी डीएसपी पंकज मिश्रा तक गया और वहां से डीएसपी पूजा पांडे और उनके नेटवर्क तक पहुंचा। हवाला रकम के मूवमेंट से जुड़े इस सिलसिले ने अधिकारियों और अपराधियों के बीच आपसी समन्वय की पूरी तस्वीर उजागर कर दी।
जीजा...










