दिल्ली–राजस्थान पुलिस ने एमपी के कांग्रेस कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार, जिलाध्यक्ष का एसपी ऑफिस के बाहर धरना
नरसिंहपुर, 22 नवंबर 2025। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बिलगवां गांव में दिल्ली और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया। टीम ने कांग्रेस कार्यकर्ता मंजीत घोसी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया। गिरफ्तारी का आधिकारिक कारण अब तक उजागर नहीं हुआ है, जिसके चलते राजनीतिक हलकों और स्थानीय स्तर पर हलचल बढ़ गई है।
सुबह सात बजे बिना सूचना की गई कार्रवाई
परिजनों के अनुसार, पुलिस टीम सुबह करीब 7 बजे गांव पहुंची और मंजीत घोसी को अपने साथ ले गई। मंजीत के भाई लक्ष्मीकांत घोसी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान न तो किसी स्थानीय अधिकारी को सूचित किया गया और न ही गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी दी गई।परिवार का कहना है कि मंजीत कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था और सोशल मीडिया पर की गई कुछ पोस्ट को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नह...










