Thursday, February 5

Madhya Pradesh

शाजापुर में ट्रकों से खुलेआम वसूली का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मियों की मौजूदगी पर उठे सवालशाजापुर, 24 नवंबर
Madhya Pradesh, State

शाजापुर में ट्रकों से खुलेआम वसूली का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मियों की मौजूदगी पर उठे सवालशाजापुर, 24 नवंबर

मक्सी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे ट्रक चालकों से कथित अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि 44 सेकंड के इस वीडियो में पुलिस वाहन मौके पर खड़ा नजर आ रहा है और दो पुलिसकर्मी आसपास मौजूद दिखाई देते हैं, जबकि सादे कपड़ों में एक व्यक्ति ट्रक चालकों से लेन–देन करता दिखता है। वीडियो सामने आने के बाद जिले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रक सवारों से रुपए लिए जा रहे थे या कुछ और, मगर थाने से कुछ ही दूरी पर होने वाली इस गतिविधि ने व्यवस्था पर उंगली उठाई है। एसपी ने दिए जांच के निर्देशमामले पर शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, मक्सी थाना टीआई संजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति एक सेवानिवृत्त होमगार्ड सैनिक है और उसे सख्त ...
इंदौर में दिग्विजय सिंह के तीखे बयान न्यूयॉर्क मेयर ममदानी की दिलेरी की सराहना, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Madhya Pradesh, Politics, State

इंदौर में दिग्विजय सिंह के तीखे बयान न्यूयॉर्क मेयर ममदानी की दिलेरी की सराहना, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

इंदौर: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्र और चुनाव आयोग पर गंभीर टिप्पणियां कीं। उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने खुलकर बोलने का साहस दिखाया, जबकि भारत में बड़े पदों पर बैठे लोग भी सत्ता के डर से चुप रहते हैं। चुनाव आयोग पर बेईमानी के आरोपदिग्विजय सिंह ने दावा किया कि SIR (Special Summary Revision) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने पर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “आज वोट का अधिकार छीना जा रहा है और कल नागरिकता तक खतरे में पड़ सकती है।”सिंह ने कहा कि 272 सेवानिवृत्त अधिकारियों को आगे लाकर चुनाव आयोग की साख बचाने की कोशिश की जा रही है, जिनमें से कई पर राजनीतिक झुकाव और भ्रष्टाचार के आरोप रहे हैं। उन्होंने 26 नवंबर को संविधान संरक्षण...
57 की उम्र में ‘अनारकली’ बनी मां—पन्ना टाइगर रिजर्व में पहली बार हथिनी ने दिए जुड़वां शावक, वन्यजीव विशेषज्ञ भी हैरान
Madhya Pradesh, State

57 की उम्र में ‘अनारकली’ बनी मां—पन्ना टाइगर रिजर्व में पहली बार हथिनी ने दिए जुड़वां शावक, वन्यजीव विशेषज्ञ भी हैरान

पन्ना, 24 नवंबर। पन्ना टाइगर रिजर्व में एक ऐतिहासिक और दुर्लभ घटना दर्ज की गई है। 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने पहली बार दो मादा जुड़वां शावकों को जन्म दिया है। रिजर्व के इतिहास में यह ऐसा पहला मौका है, जिसने वन्यजीव विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और वन कर्मियों में उत्साह की लहर पैदा कर दी है। इस जन्म के बाद रिजर्व में हाथियों की कुल संख्या बढ़कर 21 हो गई है। अनारकली ने शनिवार को लगभग तीन घंटे के अंतराल पर दोनों शावकों को जन्म दिया। वन्यजीव पशु चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने इसे “प्रकृति का चमत्कार” और अत्यंत दुर्लभ घटना बताया। उन्होंने कहा कि हाथियों में जुड़वां बच्चों का जन्म, वह भी संरक्षित वातावरण में, बहुत कम देखा जाता है। विशेष देखभाल और पौष्टिक आहार रिजर्व प्रशासन ने अनारकली और नवजात शावकों के लिए विशेष प्रबंधन किया है।उसे दिया जा रहा है— दलिया गन्ना गुड़ शुद्ध घी के...
खंडवा में मदरसा नकली नोट कांड का बड़ा खुलासा, मौलाना नहीं डॉक्टर निकला मास्टरमाइंड
Madhya Pradesh, State

खंडवा में मदरसा नकली नोट कांड का बड़ा खुलासा, मौलाना नहीं डॉक्टर निकला मास्टरमाइंड

खंडवा। मदरसे में बरामद लाखों रुपए के नकली नोटों के मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस रैकेट का मास्टरमाइंड कोई अपराधी नहीं, बल्कि एक पूर्व सरकारी मेडिकल अधिकारी निकला। भोपाल में किराए के कमरे से इंटर-स्टेट फेक करेंसी नेटवर्क खड़ा करने वाले MBBS डॉक्टर प्रतीक नवलखे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को खंडवा न्यायालय में पेश कर तीन दिन की रिमांड मंजूर की गई है। ट्रैवल एजेंसी की आड़ में चल रहा था फर्जी नोटों का कारोबार एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि डॉक्टर नवलखे अपने साथियों गोपाल उर्फ राहुल और दिनेश गोरे के साथ भोपाल की गोकुलधाम सोसाइटी में ट्रैवल एजेंसी का बोर्ड लगाकर नकली नोट छापता था। मकान से हाई-क्वालिटी प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज, 32 एटीएम कार्ड और 15 चेकबुक सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है। गिरोह...
छिंदवाड़ा में एमडी ड्रग्स सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; मास्टरमाइंड अब भी फरार
Madhya Pradesh, State

छिंदवाड़ा में एमडी ड्रग्स सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; मास्टरमाइंड अब भी फरार

छिंदवाड़ा। देहात थाना पुलिस ने जिले में बढ़ते सूखे नशे के खतरे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग का मुख्य मास्टरमाइंड नौशाद शेख और उसका साथी अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने इस सफल ऑपरेशन के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। एक्टिवा पर कर रहे थे ड्रग्स डीलिंग एएसपी आशीष खरे ने बताया कि गांगीवाड़ा रिंग रोड स्थित रोहना बायपास के पास दो युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। दोनों बिना नंबर की ग्रे रंग की एक्टिवा पर ग्राहकों की तलाश में खड़े थे और सप्लाई करने की कोशिश में थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में एमडी पाउडर और सामान बरामद गिरफ्तार अतीक अहमद से 6 ग्राम 57 मिलीग...
शिवपुरी: जमीन की रंजिश में सरपंच का समर्थन करने पर युवक को मौत, 13 आरोपियों को सजा
Madhya Pradesh, State

शिवपुरी: जमीन की रंजिश में सरपंच का समर्थन करने पर युवक को मौत, 13 आरोपियों को सजा

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम कछौआ में तीन साल पुराना हत्याकांड अब न्यायिक फैसले के साथ बंद हुआ। अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार अग्रवाल ने 13 आरोपियों को दोषी मानते हुए सश्रम आजीवन कारावास और जुर्माना सुनाया। फैसला 21 नवंबर 2025 को सुनाया गया। मामला: 2 अक्टूबर 2022 की रात, अच्छेलाल रजक अपने घर पर था। तभी ग्रामवासियों जनवेश पाल, श्रीराम पाल, इंदपाल पाल, जगदीश पाल, कदम पाल, बृजेश पाल, जीतू उर्फ कुंवरराज पाल, अनूप पाल, कुंवर राज पाल, सेवक उर्फ रामसेवक पाल, भैयासाहब लोधी, कल्ला उर्फ रामनाथ लोधी और सुनील लोधी ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपियों ने जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर पहले लाठियों से पीटा, फिर पैरों में गोली मारी और सिर में कुल्हाड़ी से वार किए। घटना के बाद: आरोपियों ने अच्छेलाल का शव घर के पास ही फेंक दिया। पुलिस ने हत्या और बलवे की धाराओं में FIR ...
मेडिकल कॉलेज में अंधविश्वास का हंगामा: मृतक की ‘आत्मा’ लेने पहुंचे आदिवासी, ढोल-थाली बजाकर किया अनुष्ठान
Madhya Pradesh, State

मेडिकल कॉलेज में अंधविश्वास का हंगामा: मृतक की ‘आत्मा’ लेने पहुंचे आदिवासी, ढोल-थाली बजाकर किया अनुष्ठान

रतलाम: रतलाम मेडिकल कॉलेज में बुधवार शाम अंधविश्वास का हैरान करने वाला मामला सामने आया, जब आदिवासी समाज के लगभग दस लोग एक मृत व्यक्ति की ‘आत्मा’ लेने अस्पताल पहुंचे। ढोल-थाली बजाते हुए महिला-पुरुष सीधे वार्ड क्षेत्र में घुस गए और करीब एक घंटे तक धार्मिक अनुष्ठान किया। इस दौरान किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं की। तीन महीने पहले हुई थी युवक की मौतझावनी झोड़िया गांव से आई यह टोली शांतिलाल झोड़िया नामक युवक की आत्मा को लेने पहुंची थी। शांतिलाल कीटनाशक पीने से तीन माह पहले मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का दावा है कि आदिवासी परंपरा के अनुसार आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में मृतक की आत्मा को उसी स्थान से लेकर गांव में स्थापित किया जाता है। तलवार लहराई, सिर से बहा खूनहंगामे के दौरान महिलाएं गीत गाती रहीं और ढोल-थाली की आवाज़ से पूरा परिसर गूंज उठा। एक व्यक्ति तलवार लह...
दमोह: SIR कार्य के दबाव में बीएलओ की ड्यूटी के दौरान मौत
Madhya Pradesh, Politics, State

दमोह: SIR कार्य के दबाव में बीएलओ की ड्यूटी के दौरान मौत

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के कार्य में लगे बीएलओ सीताराम गौड़ की ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि वे कार्य का भारी दबाव झेल रहे थे और अभी तक उनके क्षेत्र का केवल 13% काम ही पूरा हुआ था। घटना का विवरण:दमोह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रंजरा निवासी सीताराम गौड़ (उम्र 50 वर्ष) गुरुवार शाम ड्यूटी पर थे, जब उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। उन्हें पहले दमोह जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को जबलपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके शव को पैतृक गांव पठारी लाया गया, जहां शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। किस दबाव में थे बीएलओ:जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा ने बताया कि गौड़ की ड्यूटी ग्राम रंजरा और कूड़ा कुड़न में लगी थी, जिनमें कुल 1319 मतदाता थे। काम का के...
खंडवा में वोटर लिस्ट अपडेट पर हड़कंप मुस्लिम बहुल वार्डों में बढ़ी बेचैनी, रात में कलेक्टर ने संभाली स्थिति
Madhya Pradesh, State

खंडवा में वोटर लिस्ट अपडेट पर हड़कंप मुस्लिम बहुल वार्डों में बढ़ी बेचैनी, रात में कलेक्टर ने संभाली स्थिति

खंडवा। जिले में 4 नवंबर से चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बीच शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में वोटर लिस्ट को लेकर भारी अव्यवस्था और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। हजारों नागरिकों को अपने नाम मतदाता सूची में खोजने और फॉर्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं नाम 2003 की सूची में नहीं मिल रहा, तो कई परिवारों में सदस्यों के नाम अलग-अलग वार्डों में दर्ज पाए गए हैं। कई इलाकों में बीएलओ द्वारा गणना पत्रक ही समय पर नहीं बांटे गए, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। मुस्लिम वार्डों में नाराज़गी और रातभर जद्दोजहद शहर के भैरव तालाब, बॉम्बे बाजार, कहारवाड़ी जैसे वार्डों में लोग देर रात तक फॉर्म भरने में जुटे रहे। कई जगह पति-पत्नी या माता-पिता और शादी के बाद आई महिलाओं के नाम अलग-अलग रिकॉर्ड में होने से उलझन बढ़ गई।भैरव तालाब की निवासी अमीना पति शफीक का नाम गलती स...
फार्महाउस में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर थिरके निर्वाचन सुपरवाइजर, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर सख्त—शो-कॉज नोटिस जारी
Madhya Pradesh, Politics, State

फार्महाउस में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर थिरके निर्वाचन सुपरवाइजर, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर सख्त—शो-कॉज नोटिस जारी

इंदौर, 22 नवंबर 2025। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य के बीच लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। निर्वाचन सुपरवाइजर अंतिम दुबे का फार्महाउस पर वेंडरों के साथ पार्टी करते और फिल्मी गानों पर थिरकते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुपरवाइजर को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। महत्वपूर्ण SIR कार्य में इंदौर पहले से पिछड़ा सूत्रों के अनुसार, इंदौर जिला SIR कार्य में पहले ही देरी का सामना कर रहा है। प्रदेश के अनेक जिलों में यह प्रक्रिया निर्धारित गति से चल रही है, लेकिन इंदौर में कई चरण समय पर पूरे नहीं हो सके।इसी दौरान सुपरवाइजर अंतिम दुबे ने 17 नवंबर से 5 दिसंबर तक बेटे की शादी के नाम पर छुट्टी ली थी। लेकिन छुट्टी के दौरान उनका फार्महाउस पार्टी में शामिल होने का वीडियो सामने आ गया, जिससे...