Wednesday, February 4

Madhya Pradesh

MP में खाद संकट: शाजापुर के किसानों ने किया सड़क जाम, हंगामा के बाद हाथों-हाथ मिला फर्टिलाइज़र
Madhya Pradesh, State

MP में खाद संकट: शाजापुर के किसानों ने किया सड़क जाम, हंगामा के बाद हाथों-हाथ मिला फर्टिलाइज़र

शाजापुर: पर्याप्त खाद उपलब्ध होने के बावजूद उसे न मिलने से नाराज़ किसानों ने सोमवार सुबह शाजापुर शहर के टंकी चौराहा पर सड़क जाम कर दिया। किसानों ने बेरछा रोड स्थित खाद वितरण केंद्र पर भी हंगामा किया, स्टाफ से धक्का-मुक्की की और केंद्र की शटर पर पत्थर फेंके। घटना के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी किसानों की नाराजगी कम नहीं हुई और उन्होंने खाद न मिलने की अपनी परेशानी स्पष्ट रूप से व्यक्त की। किसानों का सवाल:किसानों का कहना था कि जिले में खाद की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें यह क्यों नहीं मिल पा रहा। उन्होंने टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। किसानों का आरोप है कि टोकन के नाम पर ही उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है और बार-बार वितरण केंद्रों के चक्...
राज्य मंत्री की अचानक रेड, राजगढ़ में नदी किनारे अवैध खनन पकड़ा, कलेक्टर-एसपी को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Madhya Pradesh, State

राज्य मंत्री की अचानक रेड, राजगढ़ में नदी किनारे अवैध खनन पकड़ा, कलेक्टर-एसपी को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान पार्वती नदी किनारे अवैध खनन का भंडाफोड़ किया। मौके पर मंत्री को देखकर खनन माफिया में अफरा-तफरी मच गई। मंत्री ने खुद दो जेसीबी मशीन को पकड़कर तुरंत कलेक्टर और एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री पंवार के अनुसार, पार्वती नदी पुल के पास करीब 1 किलोमीटर के दायरे में लगातार अवैध खनन हो रहा था, जिससे पुल के टूटने का खतरा बना हुआ था। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जेसीबी के स्टाफ से पूछा कि किसके आदेश पर खनन किया जा रहा है, लेकिन कोई जवाब नहीं दे पाया। निरीक्षण के दौरान कनारखेड़ी निवासी सोनू पिता मंगूपुरी का नाम खनन में सामने आया। मंत्री की कार्रवाई के बाद सुठालिया थाना पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ मामला दर्ज किया और प्रशासन ने एक पटवारी को सस्पेंड कर दिया। मंत्री ने कहा कि अवैध खनन से सैकड़ों गांवों का संपर...
मुरैना नगर निगम में भ्रष्टाचार की लाइव पोल, मेयर के सामने रिश्वत की खुली मांगभवन अनुमति के नाम पर 10 हजार तक की डील, फरियादी ने स्पीकर ऑन कर सुनाई पूरी बातचीत
Madhya Pradesh, State

मुरैना नगर निगम में भ्रष्टाचार की लाइव पोल, मेयर के सामने रिश्वत की खुली मांगभवन अनुमति के नाम पर 10 हजार तक की डील, फरियादी ने स्पीकर ऑन कर सुनाई पूरी बातचीत

मुरैना। नगर निगम कचहरी में चल रहे भ्रष्टाचार का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फरियादी सूरज कुमार ने मेयर शारदा सोलंकी के सामने ही कर्मचारियों की रिश्वतखोरी का ऐसा खुलासा किया कि पल भर के लिए मेयर भी स्तब्ध रह गईं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भवन अनुमति के नाम पर खुलेआम वसूली शिकायतकर्ता सूरज कुमार ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि राजस्व विभाग के आरआई से लेकर डायवर्सन और नामांतरण शाखा के कर्मचारी भवन अनुमति जारी करने के नाम पर 8 हजार से 10 हजार रुपए तक की रिश्वत मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने 10 हजार, तो कुछ ने 8 हजार रुपए की मांग की, जिन्हें उन्होंने मजबूरी में दे भी दिया। इसके बावजूद भवन निर्माण की अनुमति उन्हें नहीं मिली। मेयर के सामने ही बजा दिया "सच का स्पीकर" अपनी शिकायत को सही साबित करने के लिए सूरज कुमार ने मेयर सो...
कटनी में दोहरा हत्याकांड: इलाज के खर्च पर विवाद में बेटे ने सोते हुए माता-पिता को मौत के घाट उतारा, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
Madhya Pradesh, State

कटनी में दोहरा हत्याकांड: इलाज के खर्च पर विवाद में बेटे ने सोते हुए माता-पिता को मौत के घाट उतारा, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। खेत की झोपड़ी में सो रहे दंपती की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनके ही बेटे ने की थी। कारण बना—इलाज में खर्च हुए पैसों को लेकर चल रहा पुराना विवाद। सोते हुए पिता और सौतेली मां पर कुल्हाड़ी से हमला शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सुनहरा गांव में यह वारदात हुई। मृतक लल्लू राम कुशवाहा (40) और उनकी पत्नी प्रभा कुशवाहा (35) खेत की रखवाली कर रहे थे। सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो झोपड़ी में दोनों के खून से लथपथ शव मिले। घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। बेटी के बयान से खुली गुत्थी जांच के दौरान मृतक दंपती की बेटी रश्मि ने पुलिस को बताया कि रात में उसका भाई अभिषेक झोपड़ी पर आया था। यह महत्वपूर्ण सुराग मिला और पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू ...
खंडवा में किसान आंदोलन तेज: फसल बीमा और प्याज मुआवज़े की मांग पर उग्र हुए किसान, रेलवे ट्रैक जाम करने की तैयारी
Madhya Pradesh, State

खंडवा में किसान आंदोलन तेज: फसल बीमा और प्याज मुआवज़े की मांग पर उग्र हुए किसान, रेलवे ट्रैक जाम करने की तैयारी

खंडवा जिले में किसानों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया है। फसल बीमा राशि न मिलने और प्याज की खराब फसल के लिए मुआवज़ा न मिलने से नाराज़ किसानों ने शुक्रवार को बड़ा आंदोलन छेड़ दिया। लगभग 70 गांवों के 10,000 से अधिक किसान सर्व किसान समाज के बैनर तले एक मंच पर एकत्र हुए और सरकार को अल्टीमेटम देते हुए रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसानों की दो टूक—मांगें पूरी नहीं हुईं तो ‘रेल रोको’ टिगरिया गांव के मांगलिक भवन में आयोजित बैठक में किसानों ने एक सुर में निर्णय लिया कि"जब तक सरकार हमारी मांगों पर लिखित और ठोस आश्वासन नहीं देती, आंदोलन जारी रहेगा।" किसानों की मुख्य मांगें— प्याज की खराब फसल का ₹50,000 प्रति किसान मुआवज़ा लंबित फसल बीमा राशि तुरंत खातों में जमा प्याज का उचित मूल्य निर्धारण किसान नेताओं जय पटेल और सुभाष पटेल ने मंच से सा...
धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का मुस्लिम युवकों ने किया स्वागत, बोले— “हम अब्दुल कलाम को करते हैं सैल्यूट”
Madhya Pradesh, State

धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का मुस्लिम युवकों ने किया स्वागत, बोले— “हम अब्दुल कलाम को करते हैं सैल्यूट”

छतरपुर/अयोध्या। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा अंतिम चरण में है। यात्रा जैसे-जैसे अयोध्या के करीब पहुंची, लोगों की भीड़ भी बढ़ती चली गई। इसी दौरान एक दृश्य ऐसा सामने आया जिसने धार्मिक सौहार्द की मिसाल पेश की—मुस्लिम समुदाय के दो युवा सलमान और शाहरुख खान ने धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत किया। धर्म-संप्रदाय की सीमाओं को पार करते हुए दोनों युवकों ने हाथ जोड़कर पदयात्रा का अभिनंदन किया, जिसे शास्त्री ने भी बड़े प्रेम से स्वीकारा और उनका हाथ थामकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। “देश सबका है… दंगा होगा तो नुकसान सबका होगा” मुस्लिम युवकों का स्वागत स्वीकार करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा—“अपने समुदाय के युवाओं को समझाइए कि यह देश सभी का है। अगर देश में दंगा होगा तो नुकसान देश का भी होगा और आपका भी। आपकी कौम बदनाम होगी।” उन्होंने कहा कि हम अब्दुल कल...
धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शिल्पा शेट्टी का विशेष अंदाज़, सड़क पर बैठकर साधु–संतों से की बातचीत
Madhya Pradesh, State

धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शिल्पा शेट्टी का विशेष अंदाज़, सड़क पर बैठकर साधु–संतों से की बातचीत

छतरपुर। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शुक्रवार देर शाम फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अभिनेता राजपाल यादव और ‘सनसनी’ फेम श्रीवर्धन त्रिवेदी ने विशेष रूप से शिरकत की। दिल्ली से वृंदावन तक निकाली जा रही इस विशाल पदयात्रा में देशभर से साधु–संत, राजनीतिक हस्तियाँ, क्रिकेटर और फिल्म जगत की अनेक हस्तियाँ लगातार जुड़ रही हैं। सड़क पर बैठकर साधु–संतों से कीं चर्चाएँ पदयात्रा शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी सड़क पर संतों के साथ बैठे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास पहुँचकर जमीन पर ही पालती मारकर बैठती नजर आईं। शास्त्री ने उन्हें पास बैठे राजपाल यादव की ओर संकेत किया, जिसके बाद शिल्पा ने राजपाल से हँसते हुए कहा कि वे उनका मोबाइल नंबर ढूँढ रही थीं, लेकिन मिला नहीं। शिल्पा बोलीं— “मेरे सिर पर हाथ नहीं रखा”, शास...
उज्जैन में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और डायरेक्टर को सिर कलम करने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Madhya Pradesh, State

उज्जैन में वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और डायरेक्टर को सिर कलम करने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

उज्जैन, 15 नवम्बर 2025: मध्य प्रदेश के उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन का स्वागत करने पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल और डायरेक्टर फैजान खान को सोशल मीडिया पर सिर कलम करने की धमकी दी गई है। यह धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? 5 अक्टूबर को उज्जैन में आरएसएस द्वारा स्थापना दिवस के मौके पर पथ संचलन निकाला गया था, जिसका स्वागत वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल और डायरेक्टर फैजान खान ने मंच से किया था। इस कार्यक्रम का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद दो युवकों ने सोशल मीडिया पर भद्दे और धमकी भरे कमेंट किए। इन युवकों ने दोनों नेताओं को जान से मारने की धमकी दी और यह भी लिखा कि "कल मुस्लिम मेजोरिटी आएगी और सबसे पहले तुम्हारी गर्दन उड़ाई जाएगी।"...
भौंती में प्रदूषण फैलाती मूंगफली मिलों पर फिर से बढ़ी परेशानी, प्रशासन और न्यायालय के आदेश के बावजूद स्थिति जटिल
Madhya Pradesh, State

भौंती में प्रदूषण फैलाती मूंगफली मिलों पर फिर से बढ़ी परेशानी, प्रशासन और न्यायालय के आदेश के बावजूद स्थिति जटिल

शिवपुरी: ग्वालियर उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, शिवपुरी जिले के भौंती क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली मूंगफली दाना मिलों को मई-जून 2025 में प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया था। लेकिन, मिल संचालकों ने न्यायालय की शरण ली और उन्हें राहत मिल गई। उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि यदि मिल संचालक अपने प्लांट में फिल्टर और अन्य आवश्यक उपकरण स्थापित कर प्रदूषण नियंत्रण करते हैं, तो उन्हें संचालन की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, इसके बावजूद, कई मिल संचालक न्यायालय के आदेश का पालन किए बिना प्रदूषण फैला रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। मिलों के खिलाफ फिर से शिकायत दर्ज भौंती क्षेत्र में स्थित कई मूंगफली मिलों के कारण प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में 181 पर एक और शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन मिलों के कारण हवा में धूल और प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे उनकी...
विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने की तैयारी: मध्य प्रदेश सरकार की समिति ने तैयार किया प्रस्ताव, जल्द हो सकता है निर्णय
Madhya Pradesh, Politics, State

विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने की तैयारी: मध्य प्रदेश सरकार की समिति ने तैयार किया प्रस्ताव, जल्द हो सकता है निर्णय

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन, भत्ते और पेंशन में वृद्धि को लेकर राज्य सरकार ने एक समिति का गठन किया है, जिसने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री, श्री जगदीश देवड़ा की अध्यक्षता में इस समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न राज्यों में विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं का अध्ययन किया गया। समिति के सदस्य सचिव, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन और वित्त सचिव मनीष रस्तोगी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के विधायकों को मिलने वाले वेतन, भत्ते और पेंशन की तुलना की गई। इसके आधार पर मध्य प्रदेश में इसी तरह के प्रस्ताव को लागू करने की योजना बनाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव को आगामी शीतकालीन सत्र से पहले मंजूरी मिलने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, 30 नवंबर तक विधायकों...