Thursday, February 5

Madhya Pradesh

रिश्वत लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया आरक्षक लोकायुक्त को ‘चकमा’ देकर फरार भागते समय छूट गई जैकेट, कार भी जब्त — तलाश में जुटी पुलिस
Madhya Pradesh, State

रिश्वत लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया आरक्षक लोकायुक्त को ‘चकमा’ देकर फरार भागते समय छूट गई जैकेट, कार भी जब्त — तलाश में जुटी पुलिस

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में गुरुवार देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां रिश्वत लेते ही लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ा पुलिस आरक्षक पंकज यादव गिरफ्त से निकलकर फरार हो गया। आरोपी मौके से इतनी तेजी से भागा कि उसकी जैकेट—जिसमें 12 हजार रुपये की रिश्वत की रकम रखी थी—लोकायुक्त के हाथ में ही रह गई। आरोपी की कार भी मौके से जब्त कर ली गई है। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। ■ कलेक्टरेट परिसर में हुई कार्रवाई लोकायुक्त सागर टीम ने शिकायत के आधार पर टीकमगढ़ कलेक्टरेट परिसर में रात करीब 11 बजे आरक्षक पंकज यादव को रंगे हाथ पकड़ा। पंकज यादव टीकमगढ़ कोतवाली में पदस्थ है। कार्रवाई के दौरान जैसे ही टीम ने उसे हिरासत में लिया, आरोपी अचानक हाथ छुड़ाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। उसके भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ■ ₹20,000 की रि...
IAS संतोष वर्मा का विवादित बयान: डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कहा—’विकृत मानसिकता का प्रतीक’
Madhya Pradesh, Politics, State

IAS संतोष वर्मा का विवादित बयान: डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कहा—’विकृत मानसिकता का प्रतीक’

भोपाल: 'ब्राह्मण की बेटी दान में चाहिए' जैसे विवादित बयान के चार दिन बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने पहली बार खुलकर IAS संतोष वर्मा के खिलाफ प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे विकृत मानसिकता का प्रतीक बताया और कहा कि यह आपत्तिजनक टिप्पणी समाज में अनावश्यक विभाजन पैदा करने वाली है। डिप्टी CM ने अपने X हैंडल पर लिखा कि उच्च पद पर बैठे किसी अधिकारी द्वारा बहन-बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी न केवल समाज में सौहार्द को ठेस पहुंचाती है बल्कि प्रशासनिक गरिमा पर भी प्रश्न उठाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं पर ऐसी टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार ने दी चेतावनीराजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सरकार ने IAS वर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। यदि संतोष वर्मा द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर विरोध,...
एमपी में वक्फ संपत्तियों का 10% भी नहीं हुआ पंजीकृत, पोर्टल की तकनीकी खामियों से काम धीमा
Madhya Pradesh, State

एमपी में वक्फ संपत्तियों का 10% भी नहीं हुआ पंजीकृत, पोर्टल की तकनीकी खामियों से काम धीमा

भोपाल: मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड की कुल 15,000 से अधिक संपत्तियों में से अब तक केवल 1,200 संपत्तियां ही केंद्रीय वक्फ पोर्टल UMEED पर पंजीकृत हो पाई हैं। यानी लगभग 10 फीसदी संपत्तियों का भी पंजीकरण नहीं हो पाया है। राज्य और वक्फ के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल में तकनीकी खामियों और रिकॉर्ड की अनुपलब्धता के कारण पंजीकरण की प्रक्रिया धीमी रही है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को 6 दिसंबर तक अपनी वक्फ संपत्तियों को पोर्टल पर पंजीकृत करने की समय सीमा दी थी। हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि यह समय सीमा बढ़ाई जा सकती है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पहले कहा था कि भारत में 9 लाख से अधिक वक्फ संपत्तियां हैं और प्रत्येक राज्य को समय पर उनका विवरण पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल वैध और कानूनी संपत्तियां ही पोर्टल पर शा...
“जिसने भाई की जिंदगी छीनी, उसके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं”: विपिन को ऐसे दिखी सोनम रघुवंशी
Madhya Pradesh, State

“जिसने भाई की जिंदगी छीनी, उसके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं”: विपिन को ऐसे दिखी सोनम रघुवंशी

इंदौर/मुनेश्वर कुमार: राजा रघुवंशी हत्या कांड की सुनवाई में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का ठंडा चेहरा फिर से सामने आया। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी की पेशी के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई सोनम को विपिन ने तुरंत पहचान लिया। विपिन ने बताया कि सोनम के चेहरे पर कोई डर या पछतावा नहीं दिखाई दिया, जबकि उसने भाई की जिंदगी छीन ली। वीसी के जरिए सभी आरोपी पेशशिलॉन्ग कोर्ट में बुधवार और गुरुवार दोनों दिन विपिन के बयान दर्ज किए गए। बुधवार को भी सोनम और सह-आरोपी राज कुशवाह सहित चारों आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए थे। गुरुवार को विपिन से क्रॉस-एग्ज़ामिनेशन हुआ और शुक्रवार को फिर उन्हें पेश होने के लिए बुलाया गया है। मामला हनीमून के दौरान शुरू हुआराजा और सोनम की शादी के कुछ दिन बाद ही यह मामला शुरू हुआ। 21 मई को गुवाहाटी से शिलॉन्ग पहुंचे दोनों ने होटल में ठ...
ग्वालियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दिनदहाड़े ज्वेलर्स पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कामयाबी, दिनदहाड़े ज्वेलर्स पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर (संजय चतुर्वेदी/विजय राठौर): ग्वालियर शहर के मुरार सराफा बाजार में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें झांसी निवासी हिमांशु यादव, ग्वालियर के अरविंद यादव और गैंग में शामिल अमित यादव शामिल हैं। दो अन्य आरोपी कपिल यादव और अमन यादव पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। सोमवार की दोपहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उदय ज्वेलर्स के शोरूम में फायरिंग कर दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत फैला दी थी। इस घटना में दुकान पर शादी के खाने का ऑर्डर लेने आए आगरा के हलवाई को गोली लगी, जबकि ज्वेलर्स संचालक महावीर जैन और उनके बेटे आकाश जैन बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार, फायरिंग की यह वारदात गैंगस्टर कपिल यादव की गिरफ्तारी से बौखलाए उसके साथी आरोपियों ने अंजाम दी। कपिल यादव पर 12 से अधिक मुकदमे द...
आगर-मालवा में IAS संतोष वर्मा के बयान के खिलाफ ब्राह्मण महिलाओं का जोरदार विरोध, पुतले की गर्दन काटकर जताया आक्रोश
Madhya Pradesh, State

आगर-मालवा में IAS संतोष वर्मा के बयान के खिलाफ ब्राह्मण महिलाओं का जोरदार विरोध, पुतले की गर्दन काटकर जताया आक्रोश

आगर-मालवा (चैतन्य सोनी/मोहित): ‘ब्राह्मण बहू चाहिए’ जैसे विवादित बयान देने वाले IAS संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर निकल आए। उन्होंने संतोष वर्मा का पुतला ले जाकर रैली निकाली और फरसा का इस्तेमाल करते हुए पुतले की प्रतीकात्मक गर्दन काटी, प्रदर्शन में जोरदार नारेबाजी की और गुस्से का इजहार किया। जानकारी के अनुसार यह विरोध प्रदर्शन आजक्स के प्रांतीय कार्यक्रम में संतोष वर्मा द्वारा दिए गए कथित बयान के खिलाफ किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने नारे लगाए – “नीम का पत्ता कड़वा है, संतोष वर्मा भड़ुवा है” और पुतले को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने इस बयान को समाज की बेटियों के सम्मान पर सीधा हमला बताया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टोरेट तक रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और तत्काल FI...
सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु की सादगी भरी शादी: सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. ईशिता संग लेंगे सात फेरे
Madhya Pradesh, State

सीएम मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु की सादगी भरी शादी: सामूहिक विवाह सम्मेलन में डॉ. ईशिता संग लेंगे सात फेरे

भोपाल/उज्जैन। जहां देशभर में नेताओं के बेटे-बेटियों की शादियां करोड़ों की भव्यता से सुर्खियां बटोरती हैं, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्र‍ी मोहन यादव ने एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की है। सीएम के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी 30 नवंबर को उज्जैन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में होगी। खास बात यह है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों डॉक्टर हैं और शादी का कार्ड भी पूरी तरह साधारण रखा गया है। सामूहिक विवाह में बेटे की शादी कर पेश की मिसाल सीएम मोहन यादव पहले भी अपने सादे जीवन और सरल आयोजनों को लेकर चर्चा में रहे हैं। बड़े बेटे की शादी भी बिना तामझाम सादे समारोह में की गई थी। अब छोटे बेटे अभिमन्यु की शादी भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने का निर्णय समाज में सादगी, समानता और परंपरागत मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दे रहा है। उज्जैन में होने वाले इस आयोजन में कुल 21 जोड़े एक साथ सात फेरे ले...
छह साल की मासूम से हैवानियत: आरोपी सलमान गिरफ्तार, ‘फुल एनकाउंटर’ की उठी मांग… डॉक्टर भी कांप गए ज़ख्म देखकर
Madhya Pradesh, State

छह साल की मासूम से हैवानियत: आरोपी सलमान गिरफ्तार, ‘फुल एनकाउंटर’ की उठी मांग… डॉक्टर भी कांप गए ज़ख्म देखकर

रायसेन, नवभारत टाइम्स: रायसेन जिले में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के जघन्य मामले में फरार चल रहा आरोपी सलमान आखिरकार छह दिन की लगातार तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मगर गिरफ्तारी के बाद भी जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। गौहरगंज और आसपास के इलाकों में ‘फुल एनकाउंटर’ की मांग तेज हो गई है। लोग रातभर थाने के बाहर डटे रहे और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करते रहे। गौहरगंज में कर्फ्यू जैसा माहौल 21 नवंबर को घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। 22 नवंबर से लगातार प्रदर्शन, सड़क जाम और बाजार बंद जैसे हालात बने रहे। कई बार पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। दो दिनों तक स्थिति कर्फ्यू जैसी रही। लोग स्वेच्छा से दुकानें बंद कर आंदोलन में जुटे रहे। भोपाल में छिपा था आरोपी, 500 जवानों की टीम कर रही थी तलाश घटना के बाद सलमान जंगल के रास्ते भोपाल पहुंच गया था और ...
खरगोन में 12 करोड़ बनाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, लेडी तांत्रिक और धोबी बाबा गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

खरगोन में 12 करोड़ बनाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, लेडी तांत्रिक और धोबी बाबा गिरफ्तार

खरगोन/इंदौर: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में जादू-टोने के नाम पर की गई ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को 3 लाख रुपये देकर 12 करोड़ बनाने का लालच दिया गया, लेकिन लेडी तांत्रिक, उसका लिव-इन पार्टनर और एक धोबी बाबा मटका लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी और उनकी भूमिका खरगोन कोतवाली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हैं: नेहा शर्मा उर्फ सपना बिल्लौरे, इंदौर की लेडी तांत्रिक और माइक्रो फाइनेंस ऑफिस में कर्मचारी ऋतिक कंगाली, इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े नेहा के लिव-इन पार्टनर शेख रहमान उर्फ गोविंद महाराज, देवास जिले के धोबी इस मामले में ड्राइवर असलम उर्फ कालू अभी भी फरार है। आरोपियों की कार भी जब्त कर ली गई। ठगी का पूरा खेल पीड़ित विक्की राठौड़, जो बैंक में क्रेडिट कार्ड आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं, जादू-टोने में ...
‘शिवराज सिंह चौहान एमपी सरकार को अस्थिर कर रहे’, जीतू पटवारी का बड़ा आरोप
Madhya Pradesh, Politics, State

‘शिवराज सिंह चौहान एमपी सरकार को अस्थिर कर रहे’, जीतू पटवारी का बड़ा आरोप

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर खलबली मची है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मोहन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। कम जीएसटी कलेक्शन पर उठे सवालमंगलवार को मोहन कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी दौरान दो वरिष्ठ बीजेपी मंत्रियों कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद सिंह पटेल ने राज्य में जीएसटी कलेक्शन में गिरावट पर सवाल उठाए। डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस मामले पर बाद में चर्चा करेंगे। शिवराज सिंह चौहान पर आरोपजीतू पटवारी ने कहा कि मंत्रियों का एक समूह शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार को अस्थिर करने में लगा है। उनका काम है मुख्यमंत्री के कामकाज में बाधा डालना। पटवारी ने आरोप लगाया कि ये नेत...