सतना में GST टीम का फिल्मी अंदाज, 3 बड़े जूलर्स पर छापा
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार शाम जीएसटी की टीम ने तीन नामचीन ज्वेलर्स पर छापा मारकर टैक्स चोरी के गंभीर मामलों का पर्दाफाश किया। कार्रवाई इतनी खुफिया और व्यवस्थित थी कि दुकानदारों को घटनास्थल पर होने का अंदाज़ा तक नहीं हुआ।
ग्राहक बनकर पहुंची टीम:स्टेट जीएसटी की एंटी इवेज़न टीम ने सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर ज्वेलरी शोरूम्स में दाखिल होकर पहले रेकी की। जैसे ही दुकानदारों ने कच्चे बिल पर जेवर देने की पेशकश की, टीम ने बाहर खड़े अपने साथियों को इशारा किया। देखते ही देखते 24 से अधिक अधिकारियों की फौज दुकानों के अंदर दाखिल हो गई और शटर गिराकर जांच शुरू कर दी।
कहाँ-कहाँ छापा:यह कार्रवाई हनुमान चौक और फूलचंद चौक स्थित कान्हा ज्वेलर्स, न्यू कान्हा ज्वेलर्स और आनंद आदित्य ज्वेलर्स पर की गई। अधिकारियों ने सिर्फ दुकानों तक ही सीमित न रहते हुए तीनों ज्वेलर्स के कारखानों और निजी आव...










