गजब! वनपाल ने अपने बेटे को ही ठेकेदार और फर्जी मजदूर बनाया, 30 लाख रुपये का घोटाला उजागर
जबलपुर/छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा पश्चिमी वन मंडल में करोड़ों की कैम्पा योजना के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने जांच में पाया कि पदस्थ वनपाल ने अपने ही बेटे को मजदूर और ठेकेदार बताकर लगभग 30 लाख रुपये की शासकीय राशि का गबन किया। मामले में उप वन मंडलाधिकारी सहित चार अधिकारियों-कर्मचारियों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ है।
कैसे रचा गया फर्जीवाड़े का पूरा खेल
ईओडब्ल्यू की जांच के अनुसार वर्ष 2015 से 2018 के बीच कैम्पा योजना के अंतर्गत वन परिक्षेत्र परासिया में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएँ की गईं।
वनपाल चेतराम ने अपने पुत्र सुशील चौबे को फर्जी मजदूर दिखाकर 2 लाख 71 हजार रुपये का भुगतान कराया।
इसके अलावा बेटे सुनील चौबे की कंपनी अवनी कंस्ट्रक्शन को बाउंड्रीवॉल और अन्य निर्माण कार्यों का ठेका देकर 23 लाख 21 हजार रुपये का भुगतान ...










