भारत आ रहे पुतिन: जमीन के नीचे 16 मंजिला महल, भूतिया ट्रेन और ‘उड़ता क्रेमलिन’
नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आने वाले हैं। पूरी दुनिया में उनकी रहस्यमय और भव्य जीवनशैली के बारे में तरह-तरह की बातें चलती रहती हैं। पुतिन के पास 200 अरब डॉलर से अधिक की अनुमानित संपत्ति है और उनकी निजी दुनिया बेहद सीक्रेट रखी जाती है।
1. 16 मंजिला भूमिगत महल
पुतिन का काला सागर किनारे स्थित आलीशान महल गेलेंदज़िक में 168 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें एक 16 मंजिला भूमिगत परिसर, पोल-डांसिंग हुक्का बाउडर, कैसीनो और ‘एक्वा डिस्को’ जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस महल की तुलना अक्सर जेम्स बॉन्ड फिल्मों के विलेन के मांद से की जाती है।
2. भूतिया ट्रेन
पुतिन के पास 22 डिब्बों वाली भूतिया ट्रेन है, जिसमें जिम, मसाज पार्लर, टर्किश बाथ, मूवी थिएटर और शानदार बेडरूम शामिल हैं। ट्रेन पूरी तरह बख्तरबंद है और इसमें बुलेटप्रूफ दरवाजे-खिड़कियां तथा जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण मौजूद है...










