भारत दौरे पर अपने ‘हमशक्ल’ के साथ आ रहे हैं पुतिन? बॉडी डबल्स की चर्चा ने बढ़ाई दिलचस्पी
नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले एक दावा तेजी से सुर्खियों में है—कि पुतिन अपने साथ एक हमशक्ल यानी बॉडी डबल लेकर आ रहे हैं। यह दावा कितना सच है, कितना मिथक—इस पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इन दावों की न तो पुष्टि हुई है और न ही खंडन, लेकिन पुतिन के ‘बॉडी डबल्स’ की चर्चा कोई नई नहीं है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में यह दावा वर्षों से चर्चा में रहा है कि पुतिन सुरक्षा कारणों से कभी-कभी अपने हमशक्लों का इस्तेमाल करते हैं।रूस की विपक्षी मीडिया भी कई बार कह चुकी है कि पुतिन के सार्वजनिक कार्यक्रमों, विदेश यात्राओं या असुरक्षित इलाकों में जाने के दौरान “वैकल्पिक पुतिन” तैनात किए जाते हैं।
हालांकि रूस सरकार इसे ‘प्रचार’ और ‘अफवाह’ बताती आई है।
भारत दौरे से जुड़ा ताजा दावा क्यों चर्चा में?
पुतिन के भारत दौरे के मद्देनज़र सोशल मीडिया प...









