पान मसाला उपकर: राजस्व से राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होगा, लोकसभा ने विधेयक पास किया
लोकसभा ने शुक्रवार को ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025’ पारित कर दिया। इसके तहत पान मसाला बनाने वाली इकाइयों पर उपकर लगाया जाएगा और इससे प्राप्त धन का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधारने के लिए किया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान
वित्त मंत्री ने कहा कि यह कोई नई कर व्यवस्था नहीं है। पिछले समय से हानिकारक वस्तुओं पर उपकर लगाया जाता रहा है और अब इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए केंद्रित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों की बुनियादी जरूरतों पर कोई कर नहीं लगाया जा रहा, केवल हानिकारक वस्तुओं पर ही उपकर लगेगा।
सीतारमण ने कहा, “आयकर सीमा बढ़ाकर लोगों के हाथ में एक लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त बचे हैं। अब आवश्यक है कि हानिकारक वस्तुओं पर उपकर लगाया जाए ताकि रक्षा और सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों...










