पाकिस्तान में भी फैला लॉरेंस बिश्नोई का आतंक, दुबई में भी सता रहा डर
नई दिल्ली: भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क अब सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय है। यह खुलासा खुद पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने किया है। भट्टी का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई के लोग दुबई, जर्मनी और पाकिस्तान में सक्रिय हैं और उनका परिवार टारगेट हो सकता है।
तीन आतंकियों की गिरफ्तारी:स्पेशल सेल ने मध्य प्रदेश के दतिया निवासी विकास प्रजापति, पंजाब के फिरोजपुर निवासी हरगुनप्रीत सिंह और यूपी के बिजनौर निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया। इनके पास पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ आपत्तिजनक चैट और टारगेट रेकी वीडियो मिले हैं।
खुद शहजाद भी डर में:सूत्रों के मुताबिक शहजाद भट्टी दुबई में रहते हुए भी सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं और पाकिस्तान लौटने से कतरा रहे हैं। उनका दावा है कि लॉरेंस के कुछ लोग पाकिस्तान में मौजूद हैं, जो उनकी जान के लिए खतरा बन स...










