देशभर में मनाया गया 76वां संविधान दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में किया अभिभाषण
नई दिल्ली, 26 नवम्बर 2025: आज पूरे देश में 76वां संविधान दिवस मनाया गया। दिल्ली के पुराने संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। इस ऐतिहासिक अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और दोनों सदनों के कई सांसद उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई और इसमें संविधान की प्रस्तावना का वाचन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में संविधान की महत्ता, उसकी आत्मा और लोकतंत्र में उसकी भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और बीते दशकों में हमारी संसद ने जन आकांक्षाओं को पूरा करने के कई उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। तीन तलाक जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाकर संसद ने बहनों और बेटियों को न्याय दिलाया है।”
राष्ट्रपति ने इसक...










