तालिबान-भारत रिश्तों में बड़ा मोड़! अफगानिस्तान के प्रस्ताव पर भारत जल्द ले सकता है बड़ा फैसला, पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में एक बड़ा भू-राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है। तालिबान सरकार ने भारत को प्रस्ताव भेजा है कि वह नई दिल्ली–कंधार और आगे चलकर अमृतसर–कंधार के बीच हवाई कूरियर सेवाओं की अनुमति दे। इसका मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान द्वारा सीमा व्यापार रोककर अफगानिस्तान पर बनाए जा रहे दबाव को तोड़ना है। सूत्रों के अनुसार भारत इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है और जल्द ही इस पर फैसला संभव है। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान के लिए यह बड़ा झटका साबित होगा।
भारत सक्रिय रूप से कर रहा है विचार
विश्वसनीय सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत पहले ही अमृतसर को अतिरिक्त हवाई संपर्क बिंदु के रूप में शामिल करने का रास्ता साफ कर चुका है। इसके बाद अफगान एयरलाइंस काबुल और कंधार से नई दिल्ली और अमृतसर के लिए हवाई सेवाएं चला सकती हैं। अभी पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण ...










