मतदाता सूची में नाम कटने का झांसा: SIR के नाम पर चल रहे साइबर ठगों से सावधान रहें
नई दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में साइबर अपराधियों ने सक्रिय अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लोग BLO बनकर कॉल करके या SIR.apk लिंक भेजकर मतदाता के अकाउंट में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
साइबर ठग लोगों को डराते हैं कि SIR फॉर्म में कुछ कमी है और नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है, फिर OTP या लिंक के जरिए मोबाइल और अकाउंट तक पहुँच बना लेते हैं। यह स्कैम अब 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।
साइबर ठग किन राज्यों में सक्रिय:उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल, केराल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार।
कैसे करते हैं ठग काम:
अनजान नंबर से कॉल या वॉट्सऐप/SMS के माध्यम से संपर्क।
कहते हैं कि SIR सत्यापन में कमी है, नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है।
OTP मांगकर अ...










