बिहार चुनाव हार के लिए राहुल गांधी ने खुद को माना जिम्मेदार, पार्टी से कहा–आगे बढ़ो और सुधारो कमियां
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर हुई बैठक में साफ कह दिया कि अगर किसी को दोष देना है तो वे स्वयं भी बराबर के जिम्मेदार हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया कि हार को पीछे छोड़कर आने वाले चुनावों की तैयारी पर फोकस किया जाए।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में हुई चार घंटे लंबी समीक्षा बैठक में राहुल ने प्रदेश के नेताओं और उम्मीदवारों से कहा कि दोषारोपण से कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि संगठन की कमजोरियों को सुधारने पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा, “अगर हार के लिए किसी को दोष दिया जाता है तो मैं भी उतना ही जिम्मेदार हूं।”
बैठक में क्या सामने आयाबैठक में राहुल ने पार्टी नेताओं से कहा कि आने वाले महीनों में कई राज्यों में चुनाव होने हैं, इसलिए पार्टी को बीते बिहार चुनाव की कमियों को सुधारक...










