Tatkal टिकट: अब काउंटर से कटने वाले तत्काल टिकट पर भी होगा OTP अनिवार्य
नई दिल्ली: रेलवे ने Tatkal टिकट बुकिंग प्रणाली को और सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नया कदम उठाया है। अब काउंटर से कटने वाले तत्काल टिकटों पर भी OTP (वन-टाइम पासवर्ड) अनिवार्य किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, यह सुविधा आने वाले कुछ दिनों में सभी ट्रेनों के Tatkal टिकटों पर लागू कर दी जाएगी। इसका उद्देश्य Tatkal टिकट की बुकिंग में धांधली और दुरुपयोग को रोकना है, ताकि जरूरतमंद यात्रियों को आसानी से हाई-डिमांड टिकट मिल सके।
पहले से ऑनलाइन लागू:जुलाई 2025 में रेलवे ने ऑनलाइन Tatkal टिकट बुकिंग में आधार-आधारित पहचान प्रणाली शुरू की थी। अक्टूबर 2025 में सभी सामान्य आरक्षण के लिए OTP आधारित ऑनलाइन बुकिंग लागू कर दी गई थी। यात्रियों ने इसे काफी पसंद किया और इससे बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ी।
पायलट परीक्षण सफल:17 नवंबर 2025 को रेलवे ने 52 ट्रेनों पर काउंट...










