अडानी ग्रुप में क्यों लगाया LIC ने पैसा? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का साफ जवाब
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के निवेश को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठाता रहा है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आने पर यह मुद्दा तेज़ी से उठा था। हाल ही में वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया कि सरकारी अधिकारियों ने एलआईसी को अडानी ग्रुप में निवेश के लिए प्रेरित किया था।
इन्हीं आरोपों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में इस मसले पर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया।
वित्त मंत्री ने क्या कहा?
सीतारमण ने लिखित उत्तर में कहा कि वित्त मंत्रालय एलआईसी के निवेश संबंधी निर्णयों में न तो हस्तक्षेप करता है और न ही कोई निर्देश जारी करता है।उन्होंने जोर देकर कहा कि अडानी ग्रुप में एलआईसी का निवेश उसके बोर्ड द्वारा निर्धारित नीतियों और स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के तहत ही किया गया है।
...










