भदोही NH-19 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौतगिरीश पांडेय, भदोही
उत्तर प्रदेश के भदोही से दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गुरुवार देर शाम एनएच-19 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवकों की जिंदगी पल भर में बदल गई। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल होकर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक गोपीगंज की ओर जा रहे थे कि पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक कई फीट तक घिसट गई और सवार सड़क पर बुरी तरह चोटिल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालक को हादसे की मुख्य वजह बताया। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए हाईवे के सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा और पेट्रोल पंपों की...










