यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सात दावेदार बीएल वर्मा से पंकज चौधरी और साध्वी निरंजन ज्योति तक—रविवार को उठेगा नाम से पर्दा
लखनऊ। लंबे इंतजार के बाद यूपी भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। भाजपा संगठन चुनाव की तिथि तय हो चुकी है और जैसे-जैसे घोषणा नजदीक आ रही है, प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई दिग्गज नेताओं के नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहे हैं।
शनिवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक पार्टी कार्यालय में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके अगले दिन रविवार को केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।वर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है और करीब 14 महीनों से संगठन चुनाव प्रक्रिया चल रही है।
रेस में सबसे आगे सात नाम
1. बीएल वर्मा — OBC समाज का मजबूत चेहरा
बीएल वर्मा इस रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। केंद्र सरकार में मंत्री और अमित शाह के विश्वस्त माने जाने वाले वर्मा सुनील बंसल के ...










