मुंबई में देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनने की तैयारी — शील फाटा से रंजनोली जंक्शन तक 21 किमी लंबा ‘डबल डेकर’ कॉरिडोर जोड़ेगा नवी मुंबई से भिवंडी को
मुंबई। अटल सेतु और कोस्टल रोड जैसे मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के बाद अब मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) एक और ऐतिहासिक निर्माण का गवाह बनने जा रहा है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनाने की तैयारी कर रहा है, जो नवी मुंबई से भिवंडी को जोड़ेगा। यह फ्लाईओवर न सिर्फ लंबाई में रिकॉर्ड बनाएगा बल्कि इसका डबल डेकर डिज़ाइन मुंबई के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में एक नई क्रांति लाएगा।
यह 21 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर एनएच-48 पर शील फाटा से शुरू होकर डोंबिवली और कल्याण होते हुए एनएच-160 पर रंजनोली जंक्शन तक जाएगा। फिलहाल देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर हैदराबाद का 11 किलोमीटर लंबा विश्वेश्वरैया फ्लाईओवर है, जिसे यह प्रोजेक्ट दोगुनी लंबाई से पीछे छोड़ देगा।
डबल डेकर फ्लाईओवर — एक साथ सड़क और मेट्रो
एमएमआरडीए की योजना के अनुसार यह फ्लाईओवर डबल डेकर होगा।
निचला हिस्...










