ट्रंप के टैरिफ का असर होगा सीमित — भारत की नई रणनीति से दिखने लगे सकारात्मक संकेत, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
नई दिल्ली। अमेरिका की ओर से लगाए गए ऊंचे टैरिफ (शुल्क) के बावजूद भारत के निर्यात पर इसका असर सीमित रखने के लिए सरकार ने नई रणनीति पर काम तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शीर्ष निर्यात संगठनों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी आयात शुल्क के असर को कम करने और नए निर्यात बाजारों के विस्तार पर चर्चा की गई।
बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन, और टेक्सटाइल, एमएसएमई, वाणिज्य तथा समुद्री उत्पाद मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग गुड्स, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी और समुद्री उत्पाद उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
नई रणनीति पर काम शुरू — डाइवर्सिफिकेशन बनेगा भारत की ताकत
अमेरिका की ओर से लगाए गए ...










