बिहार चुनाव 2025 : नई पार्टियों की दस्तक से सियासी समीकरण बदलेंगे? — TPP, JJP, VVIP और IIP की ‘बोहनी’ पर सबकी नजर
पटना, संवाददाता।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार सिर्फ पारंपरिक दलों – एनडीए और महागठबंधन – के बीच मुकाबला नहीं है। सियासी मैदान में कई नयी और उभरती पार्टियां भी उतर चुकी हैं, जो राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रही हैं। इनमें द प्लूरल्स पार्टी (TPP), जनशक्ति जनता दल (JJP), विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) जैसे नाम प्रमुख हैं। सवाल यही है कि क्या ये दल इस बार अपनी ‘बोहनी’ कर पाएंगे या पिछली बार की तरह फिर हाशिये पर रह जाएंगे?
पुष्पम प्रिया चौधरी की ‘द प्लूरल्स पार्टी’ (TPP)
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ी पुष्पम प्रिया चौधरी एक बार फिर बिहार की सियासत में बड़ा दांव खेल रही हैं। 2020 के चुनाव में जोरदार चर्चा के बावजूद ‘द प्लूरल्स पार्टी’ को नाकामी हाथ लगी थी। पुष्पम प्रिया ने उस समय खुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन बिस्...










