हरिद्वार में अवैध मजार पर बुलडोजर का एक्शन, सीएम धामी के सख्त निर्देश पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती
हरिद्वार: उत्तराखंड सरकार की अवैध धार्मिक संरचनाओं और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत हरिद्वार में मंगलवार को एक और बड़ा बुलडोजर ऑपरेशन किया गया। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास लगभग 2 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
🔹 सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा
जानकारी के अनुसार, यह मजार सिंचाई विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी। विभाग द्वारा पहले ही नोटिस जारी किए गए थे और अतिक्रमण हटाने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई थी। लेकिन समय सीमा बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद हरिद्वार प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मजार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर किसी भी अवैध धार्मिक ढांचे को बर्दाश्...










