गाजियाबाद: मेडिकल स्टोर से कफ सिरप का अंतरराष्ट्रीय धंधा – सरगना सौरव त्यागी गिरफ्तार
गाजियाबाद: 3 नवंबर की रात गाजियाबाद स्वाट टीम ने दिल्ली-मेरठ हाईवे के गुलधर इलाके में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय कफ सिरप धंधे का पर्दाफाश किया। चार ट्रकों में छिपाकर रखी गई लगभग डेढ़ लाख कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप की शीशियां बरामद की गईं, जिनकी कीमत लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह खेप बांग्लादेश भेजी जाने वाली थी।
🔹 सरगना कौन है?
पुलिस के मुताबिक इस धंधे का मुख्य सरगना सौरव त्यागी है। सौरव, गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के मकनपुर का रहने वाला है। उसने मेडिकल स्टोर चलाने के साथ-साथ दवाओं की सप्लाई का काम किया। यही उसके लिए धंधे में कदम रखने का रास्ता बना। धीरे-धीरे सौरव इस अवैध कफ सिरप सप्लाई का मुख्य सप्लायर बन गया।
सौरव ने एनसीआर और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में कफ सिरप की सप्लाई का नेटवर्क संभाला और गाजियाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष भी बन गया।
🔹...










