जब तक कर्जमाफी नहीं, तब तक महायुति को वोट न दें – मराठवाड़ा में गरजे उद्धव ठाकरे
मुंबई/धाराशिव | प्रतिनिधि –महाराष्ट्र की राजनीति में स्थानीय निकाय चुनावों के ऐलान के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। मराठवाड़ा के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार (भाजपा, एनसीपी और शिवसेना-शिंदे गुट) पर जोरदार हमला बोला। ठाकरे ने किसानों से अपील की –
“जब तक कर्जमाफी नहीं मिलती, तब तक महायुति को वोट न दें।”
उद्धव ठाकरे ने धाराशिव जिले से अपने चार दिवसीय मराठवाड़ा दौरे की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। कई किसानों ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें मुआवजे के रूप में सिर्फ तीन से 21 रुपये तक की राशि मिली है। किसानों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण कर्जमाफी चाहिए।
ठाकरे ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिवाली से पहले किसानों को सह...










