रेलवे, पुलिस या प्रदर्शनकारी… कौन लौटाएगा मेरी बेटी?
मुंबई ट्रेन हादसे में मारी गई हेली की मां का सवाल — “आज मेरी बेटी गई, कल किसी और की जाएगी?”
मुंबई। भीड़भाड़ वाले सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शाम की भागदौड़ उस वक्त मातम में बदल गई, जब 19 वर्षीय हेली मोहमाया की ज़िंदगी पटरी पर थम गई।रेलवे कर्मचारियों की अचानक हड़ताल, पुलिस की लापरवाही और यात्रियों की अफरातफरी — इन सबके बीच दो निर्दोष लोगों की मौत हो गई। सवाल अब यह है कि इस मौत का जिम्मेदार कौन है — रेलवे, पुलिस या प्रदर्शनकारी यूनियन?
🚉 सिर्फ एक घंटे की हड़ताल, लेकिन छीन ली दो जिंदगियां
घटना शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे सैंडहर्स्ट रोड रेलवे स्टेशन (सेंट्रल लाइन) पर हुई।मध्य रेलवे के कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल का ऐलान कर दिया, जिससे सेवाएं ठप हो गईं और हजारों यात्री प्लेटफॉर्म और डिब्बों में फंस गए।
इसी दौरान, अंबरनाथ जाने वाली फास्ट लोकल ट्रेन ने उन यात्रियों को टक्कर मार दी जो र...










