गाजीपुर: हत्या का आरोप झूठा निकला, लड़की प्रेमी के साथ मध्य प्रदेश से बरामद
गाजीपुर (अमितेश सिंह): उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक फर्जी हत्या के आरोप ने पूरे परिवार को हत्यारे की कतार में खड़ा कर दिया था। लेकिन पुलिस की सतर्कता से सच सामने आया। सादात थाना क्षेत्र के बरहपार भोजूराय गांव की राजवंती देवी ने अपनी बेटी रुचि की हत्या का आरोप ससुरालवालों पर लगाया था।
🔹 मामला और फर्जी आरोप
22 सितंबर को राजवंती देवी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दावा किया कि उसके पति राजेंद्र कुमार, ससुर फूलचंद, सास कमली, देवर मुन्ना, ननद रेनू और एक अन्य ने दहेज के लिए रुचि को मार डाला और शव गुम कर दिया।
इसके बाद गाजीपुर एसपी के निर्देश पर 3 अक्टूबर को दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच सीओ रामकृष्ण तिवारी को सौंपी गई।
🔹 पुलिस ने सच का पता लगाया
जांच में पुलिस ने सर्विलांस और बैंक स्टेटमेंट का सहारा लिया। रुचि का पुराना मोबाइल नंबर ए...










