खंडवा: मदरसे में नकली नोट कांड, विधायक कंचन तनवे ने घोषित किया ₹50,000 का इनाम
खंडवा: रविवार को जावर थाना क्षेत्र के पेठिया गांव के एक मदरसे से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद होने के बाद एक बड़े फेक करेंसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। बरामदगी हाफ़िज़ जुबैर अंसारी के कमरे से हुई, जो पिछले कुछ महीनों से जावर क्षेत्र के मदरसे में रह रहा था।
🔹 विधायक ने मौके पर लिया संज्ञान
बीजेपी विधायक कंचन मुकेश तनवे स्वयं मौके पर पहुंचीं और नकली नोट बनाने वाले कमरे का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रशासन को सख्त जांच के निर्देश दिए और कहा कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
🔹 ₹50,000 का इनाम का ऐलान
विधायक तनवे ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा:
जो भी व्यक्ति आतंकवाद, देशविरोधी या नकली नोट जैसी अवैध गतिविधियों की जानकारी देगा, उसे वे स्वयं ₹50,000 का इनाम...










