अंता उपचुनाव 2025: 80.25% मतदान, 14 नवंबर को खुलेगा नतीजों का पिटारा
बारां: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चला। कुल 268 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 80.25% दर्ज किया गया।
जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब ईवीएम में कैद वोटों की गिनती होगी और यह तय होगा कि जीत का सेहरा किस उम्मीदवार के सिर बंधेगा।
अंता सीट का चुनावी इतिहास
अंता विधानसभा क्षेत्र का गठन 2008 में हुआ। पहला चुनाव कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने जीतकर जीता, जिसमें मतदान 71% था।
2013: पीएम मोदी की लहर के बीच 80.1% मतदान, भाजपा के प्रभुलाल सैनी विजयी।
2018: 81.1% वोटिंग, कांग्रेस ने दोब...










