मतदाता सूची पुनरीक्षण : गणना प्रपत्र जमा करने के लिए केवल दो दिन शेष
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत जिले के मतदाताओं को अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर बीएलओ को जमा करने के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं। जिन मतदाताओं ने अब तक अपना प्रपत्र नहीं भरा है, वे इसे 11 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से जमा करें, अन्यथा उनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जा सकेंगे।
📝 11 दिसम्बर अंतिम तिथि
जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं ने किसी भी कारण से अपना प्रपत्र अभी तक नहीं भरा या लौटाया है, वे 11 दिसम्बर तक बीएलओ को यह प्रपत्र सौंप दें।
🚪 घर पर न मिलने वाले मतदाता भी करें संपर्क
ऐसे मतदाता जो घर-घर सत्यापन के दौरान अपने निवास पर नहीं मिल सके और गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं कर पाए, उनसे भी अपील की गई है कि वे तुरंत अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर प्रपत्र प्राप्त करें और निर्धारित तिथि तक जमा कर दें।
⚠️ विलंब से छूट ...







