मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक: बुंदेलखंड के विकास पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास, सिंचाई, सड़कों और रोजगार सृजन के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में बुंदेलखंड के औद्योगिक और सामाजिक विकास पर जोर दिया। मंत्रिपरिषद ने सागर जिले में ‘मसवासी ग्रंट’ औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी, जिसमें भूमि प्रब्याजी मात्र 1 रुपये प्रति वर्गमीटर, विकास शुल्क चुकाने के लिए 20 वार्षिक किस्तें, विद्युत शुल्क में 5 वर्षों तक छूट और स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क में 100% प्रतिपूर्ति शामिल है।
सड़क विकास और परियोजनाएं:
सागर–दमोह 76 किमी फोरलेन मार्ग के निर्माण के लिए 2,059 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति।
परियोजना में 13 अंडरपास, 3 बड़े पुल, 9 मध्यम पुल, 1 आरओबी, 13 बड़े ...










