सावधान! बिहार में प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ के नाम पर साइबर ठगी, पार्टी ने जारी किया अलर्ट
बिहार में साइबर जालसाज़ अब राजनीतिक संगठनों को भी ठगी का माध्यम बनाने लगे हैं। ताज़ा मामला प्रशांत किशोर की पहल जन सुराज पार्टी से जुड़ा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करते हुए ठगों द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जा रहे हैं और लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। मामला सामने आने के बाद जन सुराज पार्टी ने तत्काल जनता को सचेत करते हुए आधिकारिक अलर्ट जारी किया है।
फर्जी अकाउंट बनाकर मांग रहे पैसे
पार्टी के अनुसार व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर ठगों ने जन सुराज के वरिष्ठ नेताओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संगठन के नाम पर धन की मांग शुरू कर दी है। कई जगहों से शिकायत मिली कि धोखेबाज़ कभी चंदा देने का आग्रह करते हैं, तो कभी पार्टी में पद या अवसर देने का लालच देकर लोगों को जाल में फँसाने की कोशिश करते हैं।
"जन सुराज कभ...










