प्री-बोर्ड में छात्रा के कपड़े उतरवाने का आरोप
जिले के प्रतिष्ठित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान 10वीं की एक छात्रा के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने से बुधवार को स्कूल परिसर में हंगामा मच गया। आरोप है कि नकल के शक में ड्यूटी पर तैनात महिला शिक्षिका पूजा सोलंकी ने छात्रा के कपड़े उतरवाने का निर्देश दिया।
छात्रा ने रोते हुए घर बताई आपबीती
परीक्षा के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन अगले ही दिन स्कूल पहुंचे और शिक्षिका एवं प्रबंधन से जवाब मांगने लगे। आरोप है कि करीब दो घंटे तक इंतजार कराया गया, लेकिन न तो शिक्षिका सामने आईं और न ही प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण दिया गया।
ABVP और अन्य संगठनों ने घेरा स्कूल
घटना की भनक लगते ही ABVP कार्यकर्ता और अन्य हिंदू संगठनों के सदस्य विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाज़ी की और छात्रा को न...










