Wednesday, February 4

Madhya Pradesh

सिर में धंसे 40 छर्रे, दोनों आंखों की रोशनी खत्म…डिप्रेशन में डूबा ‘इंदर’ आज फिर खड़ा है मजबूती सेभोपाल वन विहार में घायल तेंदुए की जिजीविषा की अद्भुत कहानी
Madhya Pradesh, State

सिर में धंसे 40 छर्रे, दोनों आंखों की रोशनी खत्म…डिप्रेशन में डूबा ‘इंदर’ आज फिर खड़ा है मजबूती सेभोपाल वन विहार में घायल तेंदुए की जिजीविषा की अद्भुत कहानी

भोपाल: कभी मौत के मुंह तक जा पहुंचे अंधे तेंदुए ‘इंदर’ की कहानी उम्मीद, संघर्ष और साहस का असाधारण उदाहरण बन गई है। सिर में 35–40 छर्रे, आंखों की पूरी रोशनी खो देना, गहरा डिप्रेशन—इन सबके बाद भी इंदर ने न केवल जिंदगी से जंग जीती, बल्कि भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नई शुरुआत भी की है। आज वह अपने पूरे बाड़े का नक्शा सूंघकर याद कर चुका है, ऊंचाई पर बैठता है, आवाजें पहचानता है और पूरी तरह सक्रिय जीवन जी रहा है। नयापुरा से वन विहार तक—एक दर्दनाक सफर इंदर को इंदौर के नयापुरा (कक्ष 222) क्षेत्र में अत्यंत गंभीर हालत में पाया गया था।सिर में धंसे 35–40 छर्रों से लगातार खून बह रहा था।दोनों आंखों की रोशनी पूरी तरह खत्म हो चुकी थी। 21 सितंबर 2020 को भोपाल लाए जाने पर सीटी स्कैन में पता चला कि छर्रे दिमाग के नाजुक हिस्सों के बेहद पास हैं।डॉक्टरों ने ऑपरेशन को जोखिमभरा बताया।यह भी सामन...
खजुराहो बनेगा MP सरकार का अस्थायी सत्ता केंद्र सीएम मोहन यादव दो दिन तक करेंगे बड़े विभागों की सीधे समीक्षा, कई मंत्री रडार पर
Madhya Pradesh, State

खजुराहो बनेगा MP सरकार का अस्थायी सत्ता केंद्र सीएम मोहन यादव दो दिन तक करेंगे बड़े विभागों की सीधे समीक्षा, कई मंत्री रडार पर

भोपाल/खजुराहो: मध्य प्रदेश में अगले दो दिन तक सरकार का संचालन खजुराहो से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार और मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के साथ खजुराहो में डेरा डालेंगे, जहां वे विभागों की कार्यप्रगति की विस्तृत समीक्षा करेंगे। इस दौरान पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों और आगामी तीन वर्षों की योजनाओं पर भी मंथन होगा। सीएम यादव अपने दौरे के दौरान ‘लाड़ली बहना सम्मेलन’ में भी शामिल होंगे और 1.26 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खातों में दिसंबर की किस्त ट्रांसफर करेंगे। आज से विभागीय समीक्षा की शुरुआत मुख्यमंत्री ने सोमवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दिनभर कई अहम विभागों की समीक्षा निर्धारित है, जिनमें शामिल हैं— औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) राजस्व शहरी विकास एवं आव...
इंदौर: 2 साल की मासूम के साथ हैवानियत करने वाले को चार बार आजीवन कारावास, पहली बार ऐसा फैसला
Madhya Pradesh, State

इंदौर: 2 साल की मासूम के साथ हैवानियत करने वाले को चार बार आजीवन कारावास, पहली बार ऐसा फैसला

इंदौर। इंदौर में 13 अक्टूबर 2022 की एक भयावह घटना के तीन साल बाद न्याय हुआ। दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपी दिनेश डाबर को कोर्ट ने चार बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला पॉक्सो एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत सुनाया गया। कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) शिप्रा पटेल ने आरोपी दिनेश डाबर को: पॉक्सो एक्ट की तीन धाराओं में आजीवन कारावास, हत्या के प्रयास की धारा में आजीवन कारावास, जबरदस्ती संबंध बनाने की धारा में 5 साल की सजा और 42,000 रुपये का अर्थदंड सुनाया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने 2 वर्षीय मासूम को घर से उठाकर उसके साथ जघन्य कृत्य किए, जो उसकी कुंठित आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है। जज ने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा घर के अंदर और बाहर दोनों जगह असुरक्षित है, इसलिए न्यूनतम दंड न्यायोचित न...
‘मैडम हर महीने 7.50 लाख रुपये मांग रही हैं’ सुसाइड के 27 दिन बाद शराब कारोबारी का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग में मचा हड़कंप
Madhya Pradesh, State

‘मैडम हर महीने 7.50 लाख रुपये मांग रही हैं’ सुसाइड के 27 दिन बाद शराब कारोबारी का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग में मचा हड़कंप

देवास (मध्य प्रदेश)। देवास जिले के शराब ठेका संचालक दिनेश मकवाना की आत्महत्या को 27 दिन गुजर चुके हैं, लेकिन शुक्रवार को सामने आए एक वीडियो ने पूरे आबकारी विभाग में हड़कंप मचा दिया। वायरल वीडियो में दिनेश मकवाना ने मरने से पहले सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में लगाए बड़े आरोप 8 नवंबर को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने वाले दिनेश मकवाना ने वीडियो में दावा किया है कि उससे हर महीने साढ़े सात लाख रुपये की उगाही की जा रही थी।वीडियो में दिनेश कहता है—"मेरी पांच शराब दुकानें हैं, 14 करोड़ रुपये का ठेका है। प्रति दुकान डेढ़ लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। मैं 20–22 लाख रुपये दे चुका हूं। पैसा नहीं देने पर वे वेयरहाउस से मेरा माल रुकवा देते थे। इसी परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं।” वीडियो सामने आने के बाद देवास आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है और पूर...
इंडिगो की उड़ानें रद्द, बांसुरी वादक पं. राकेश चौरसिया 11 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे, भोपाल ‘हृदय दृश्यम महोत्सव’ में प्रदर्शन रद्द
Madhya Pradesh, State

इंडिगो की उड़ानें रद्द, बांसुरी वादक पं. राकेश चौरसिया 11 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे, भोपाल ‘हृदय दृश्यम महोत्सव’ में प्रदर्शन रद्द

भोपाल/दिल्ली, 6 दिसंबर 2025अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित राकेश चौरसिया शुक्रवार को दिल्ली से भोपाल के लिए 'हृदय दृश्यम महोत्सव' में अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहे थे, लेकिन इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें अचानक रद्द होने से उन्हें लगातार 11 घंटे एयरपोर्ट पर फंसा रहना पड़ा। इस अव्यवस्था के चलते उन्हें अपना निर्धारित प्रदर्शन रद्द करना पड़ा। सुबह 7 बजे पहुंचे, शाम 6 बजे तक इंतजार पंडित चौरसिया सुबह 7 बजे ही हवाई अड्डे पहुंच गए थे और उनका सामान भी चेक-इन हो चुका था। उन्हें उम्मीद थी कि कुछ समय बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे, लेकिन इंडिगो की उड़ानें एक के बाद एक रद्द होती गईं।उन्होंने बताया—“मैं भोपाल उत्सव में प्रदर्शन के लिए वचनबद्ध था। आखिरी क्षण तक इंतजार किया, पर इंडिगो ने यात्रियों को पहले से कोई सूचना नहीं दी। यदि एक दिन पहले बता देते तो मैं सड़क या ट्रेन ...
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में मैगी को लेकर बवाल, रॉड-डंडों से चले हमले; 15 छात्र निलंबित
Madhya Pradesh, State

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में मैगी को लेकर बवाल, रॉड-डंडों से चले हमले; 15 छात्र निलंबित

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में गुरुवार देर रात छात्रों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली-सा दिखने वाला विवाद — “किसकी मैगी पहले बनेगी?” — देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक-दूसरे पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। घटना में कई छात्र घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फूड ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ विवाद, पहुंचा खूनी संघर्ष तक सूत्रों के अनुसार एम्स भोपाल के एक फेस्ट से लौटे एमबीबीएस छात्रों के दो समूह सुधामृत कैफे में मौजूद थे। मैगी बनाने की बारी को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में तीखी नोकझोंक में बदल गई। बताया जा रहा है कि कुछ छात्र नशे में थे, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई।बहस बढ़ते ही विवाद डे-स्कॉलर्स बनाम हॉस्टलर्स के बीच व्यापक झगड़े में बदल गया और दोनों ओर से रॉड, डंडे और कुर्सियों का इस्ते...
भोपाल: शादी का झांसा देकर 5 साल तक युवती से शारीरिक शोषण, प्रेमी गायब
Madhya Pradesh, State

भोपाल: शादी का झांसा देकर 5 साल तक युवती से शारीरिक शोषण, प्रेमी गायब

भोपाल, 5 दिसंबर: राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी हीरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी और रेप की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि हीरेंद्र ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब उसका मन भर गया, वह अचानक गायब हो गया। क्या हुआ पूरा मामला:पुलिस के अनुसार, आरोपी हीरेंद्र और पीड़िता की दोस्ती साल 2020 में शुरू हुई थी। थोड़े ही समय में यह संबंध गहरे प्रेम में बदल गया। हीरेंद्र ने बार-बार "हम जल्द ही शादी करेंगे" का वादा किया। युवती इस भरोसे में रही और पांच साल तक आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाती रही। मन भरा तो छोड़कर भागा प्रेमी:हाल ही में हीरेंद्र ने युवती से पूरी तरह बातचीत बंद कर दी और अचानक गायब हो गया। पांच साल का रिश्ता एक झटके में समाप्त हो गया। पुलिस कार्रवाई:भरोसे और विश्वासघात से टूट चुकी युवती न...
काम का प्रेशर भारी पड़ा: शराब के नशे में धुत बीएलओ कलेक्टर के पास पहुंचा, ADM और SDM से भी लगाई गुहार
Madhya Pradesh, State

काम का प्रेशर भारी पड़ा: शराब के नशे में धुत बीएलओ कलेक्टर के पास पहुंचा, ADM और SDM से भी लगाई गुहार

छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार देर शाम नज़ारा देखने लायक था, जब माल्हनवाड़ा क्षेत्र का एक सहायक बीएलओ शराब के नशे में धुत होकर कलेक्टर से मिलने पहुंच गया। हाथ में गणना पत्रक लिए बीएलओ बार-बार कह रहा था कि काम का दबाव बहुत अधिक है और सीनियर बीएलओ उसके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं। बीएलओ का कहना था कि वह सभी गणना पत्रक कलेक्टर को लौटाने आया है, लेकिन नशे की हालत में उसके व्यवहार को देखकर प्रशासन ने उसे परिसर से बाहर कर दिया। इसके बाद भी वह परिसर के ग्राउंड में काफी देर तक बड़बड़ाता रहा। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले बीएलओ एसडीएम कार्यालय गया और फिर एडीएम कार्यालय पहुंचा, लेकिन हर जगह उसकी हरकतों को देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर किया। इस समय जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। प्रशासन के अनुसार, अब तक 91 प्रतिशत डिज...
बड़े राजनीतिक घराने की बहू दिव्या गहलोत का दर्द: 4 साल की बेटी से नहीं मिल सकी, दहेज और घरेलू हिंसा के आरोप
Madhya Pradesh, Politics, State

बड़े राजनीतिक घराने की बहू दिव्या गहलोत का दर्द: 4 साल की बेटी से नहीं मिल सकी, दहेज और घरेलू हिंसा के आरोप

मध्यप्रदेश के बड़े राजनीतिक घराने गहलोत परिवार में बहू दिव्या गहलोत ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। दिव्या ने रतलाम जिले के एसपी अमित कुमार को शिकायत देकर पति देवेंद्र गहलोत, ससुर जितेंद्र गहलोत, दादी अनीता गहलोत और देवर विशाल गहलोत पर आरोप लगाए। दिव्या ने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही पति शराब और नशे के आदि होकर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि 50 लाख रुपये की डिमांड की गई। दिव्या का कहना है कि इस साल 26 जनवरी को पति ने उसे नागदा स्थित घर की छत से धक्का दिया, जिसके बाद इंदौर के अस्पताल में उसका इलाज हुआ। सबसे दर्दनाक आरोप यह है कि दिव्या को 4 साल की बेटी द्रुवांशी से मिलने नहीं दिया जा रहा। 26 नवंबर को जब दिव्या बेटी से मिलने नागदा गई, तो उसे ससुराल में एंट्री नहीं मिली। बेटी के स्कूल जाने पर भी वह उसे देख नहीं पाई। फिल...
कूनो नेशनल पार्क में नई उमंग: 10 महीने के शावकों संग चीता ‘वीरा’ को आज खुले जंगल में मिलेगी आज़ादी अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात
Madhya Pradesh, State

कूनो नेशनल पार्क में नई उमंग: 10 महीने के शावकों संग चीता ‘वीरा’ को आज खुले जंगल में मिलेगी आज़ादी अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात

श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मादा चीता वीरा और उसके दो 10 महीने के शावकों को खुले जंगल में आज़ादी देंगे। यह पहला मौका होगा जब वीरा के शावक बाड़े से निकलकर प्राकृतिक जंगल में कदम रखेंगे। वन अधिकारियों के अनुसार, वीरा ने एक मजबूत और संवेदनशील मां के रूप में खुद को साबित किया है। उसके शावक भी अब इतने सक्षम हो चुके हैं कि वे खुले क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से रह सकें। इन चीतों को परौंद जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, जो पर्यटकों के लिए भी खुला है। इस फैसले से कूनो में पर्यटकों की संख्या बढ़ने और इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। तीन साल पहले मिली थी ऐतिहासिक सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर तीन साल पहले भारत में प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत हुई थी।17 सितंबर 2022 को...