शैफाली से रिचा तक… स्मृति मंधाना की हल्दी में चमका इंडियन क्रिकेट स्टार्स का जलवा, डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति ने शुक्रवार को अपने परिवार और साथ खेलने वाली क्रिकेटर्स के साथ धूमधाम से हल्दी सेरेमनी सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने फैंस के दिल जीत लिए हैं।
टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने बढ़ाया चमक
हल्दी समारोह में भारतीय महिला टीम की कई खिलाड़ी नजर आईं—ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, शिवाली शिंदे, राधा यादव और जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी साथी खिलाड़ी के इस खास मौके पर जमकर धमाल मचाया।जेमिमा को छोड़कर सभी ने चमकीले पीले रंग के आउटफिट पहने थे और स्मृति के साथ डांस फ्लोर पर खूब मस्ती करती दिखीं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पलाश का रोमांटिक प्रपोजल बना चर्चा का केंद्र
स्मृति 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के ...









