IND vs SA वनडे सीरीज: 5 खिलाड़ी जिन्हें मिलना चाहिए था मौका, चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज़
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम घोषित की। हालांकि इस टीम में कुछ बड़े नामों को जगह नहीं दी गई, जबकि उनका हालिया प्रदर्शन चयन के पूरी तरह हकदार साबित होता था। आइए नज़र डालते हैं उन 5 खिलाड़ियों पर जिन्हें मौका मिलना चाहिए था—
1. मोहम्मद सिराज — अनुभव के बावजूद बाहर
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को एक बार फिर वनडे टीम में नहीं चुना गया है।चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें मौका मिला था, जहां तीन मैच में उन्होंने दो विकेट झटके। लेकिन ताज़ा चयन में वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। सिराज की निरंतर अनदेखी क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस के बीच सवाल खड़े कर रही है।
2. अक्षर पटेल — ऑलराउंड प्रदर्शन भी न चला का...










