गुवाहाटी टेस्ट में खतरे की घंटी! टूट सकता है टीम इंडिया का 30 साल पुराना स्वर्णिम रिकॉर्ड
गुवाहाटी: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की बल्लेबाजी लगातार निराश कर रही है। दो मैचों की तीन पारियों में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक किसी भी भारतीय खिलाड़ी के बल्ले से शतक नहीं निकला है। इससे टीम इंडिया का वह स्वर्णिम घरेलू रिकॉर्ड टूटने के कगार पर है, जो पिछले 30 साल से कायम है।
तीन पारियों में बिखरी भारतीय बैटिंग
पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 189 रनों पर सिमट गई थी, जबकि दूसरी पारी में तो पूरी टीम मात्र 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए और टीम 201 रन पर ढेर हो गई।
अब भारतीय टीम के पास केवल एक पारी बची है—वह भी मैच की चौथी पारी, जहां बल्लेबाजी और मुश्किल होने वाली है।
सीरीज में एक भी भारतीय शतक नहीं
इस सीर...










