दिल्ली धमाका: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के मैनेजिंग ट्रस्टी पर 25 साल पुराना एफआईआर, 9 कंपनियों से जुड़े
फरीदाबाद की यूनिवर्सिटी की छवि पर उठे सवाल, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस और प्रशासन
नई दिल्ली: हाल ही में लाल किले के पास हुए दिल्ली धमाके में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सुर्खियों में है। धमाके से जुड़े मॉड्यूल में शामिल तीन डॉक्टर – उमर उन नबी, मुजम्मिल अहमद गनाई और शाहीन शाहिद – इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे। धमाके में नौ लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे।
यूनिवर्सिटी के मैनेजिंग ट्रस्टी जावेद अहमद सिद्दीकी नौ कंपनियों में डायरेक्टर हैं। इन कंपनियों का कार्यक्षेत्र निवेश, शिक्षा, सॉफ्टवेयर, ऊर्जा, निर्यात और कंसल्टेंसी तक फैला हुआ है। सिद्दीकी ने 18 सितंबर 1992 को अल-फलाह इन्वेस्टमेंट से अपने जुड़ाव की शुरुआत की थी। इसके अलावा वे अल-फलाह सॉफ्टवेयर, अल-फलाह एनर्जीज, तरबिया एजुकेशन फाउंडेशन और अल-फलाह एजुकेशन सर्विस जैसी कंपनियों में भी शामिल हैं।
पुराना एफआईआर:सिद्दीकी...










