कम बोली के बावजूद अडानी ने मारी बाज़ी, वेदांता के अनिल अग्रवाल रह गए पीछे
नई दिल्ली: दिवालिया हो चुकी दिग्गज इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स (JAL) अब अडानी ग्रुप की झोली में गिर सकती है। कंपनी के क्रेडिटर्स ने सर्वसम्मति से अडानी एंटरप्राइजेज के ऑफर को मंजूरी दे दी है। इस प्रक्रिया में अनिल अग्रवाल की वेदांता भी प्रतिस्पर्धा में थी और उन्होंने अडानी से बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन क्रेडिटर्स ने बेहतर प्रीपेमेंट टर्म्स और अधिक अंक मिलने के कारण अडानी का प्रस्ताव चुना।
बोली और स्कोरिंग का विवरण
सूत्रों के अनुसार, वेदांता ने सितंबर में हुई ई-नीलामी में ₹17,000 करोड़ की बोली लगाई थी। अडानी एंटरप्राइजेज की बोली वेदांता से लगभग ₹500 करोड़ कम थी, लेकिन अग्रिम भुगतान और बेहतर शर्तों के कारण उन्हें क्रेडिटर्स का समर्थन मिला। क्रेडिटर्स ने मंगलवार रात 9 बजे वोटिंग समाप्त की और अडानी को सबसे अधिक अंक दिए गए।
क्रेडिटर्स का निर्णय और कानूनी संभावनाएँ
नेशनल ...










