अमेरिका के 11, चीन-2, भारत 0: दुनिया के अमीर शहरों की टॉप 20 लिस्ट में तिरंगा नदारद
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में भारत के किसी शहर को जगह नहीं मिली है। FRED Economic Data के मुताबिक, जीडीपी के हिसाब से अमेरिका के 11 शहर, चीन और जापान के दो-दो शहरों को टॉप 20 में जगह मिली है। वहीं ब्रिटेन, फ्रांस, ब्राजील, दक्षिण कोरिया और जर्मनी के एक-एक शहर भी इसमें शामिल हैं।
शीर्ष स्थान पर न्यूयॉर्क और टोक्यो
न्यूयॉर्क (अमेरिका) – $2.3 ट्रिलियन की जीडीपी, दुनिया के सबसे ज्यादा बिलिनेयर यहाँ रहते हैं।
टोक्यो (जापान) – $2.1 ट्रिलियन की जीडीपी के साथ दूसरे स्थान पर।
लॉस एंजेलिस (अमेरिका) – $1.29 ट्रिलियन, तीसरे स्थान पर।
पेरिस (फ्रांस) – $1.27 ट्रिलियन, चौथा।
लंदन (यूके) – $1.17 ट्रिलियन, पांचवें नंबर पर।
अमेरिकी शहरों का दबदबा
टॉप 20 की लिस्ट में अमेरिका के अन्य शहरों ने भी अपनी मजबूती दिखाई:
शिकागो – $894.9 अरब (छठा)
सैन फ्रांसिस्को –...










