कायेन्स टेक्नोलॉजी के शेयर में गिरावट पर मोतीलाल ओसवाल ने किया खंडन, लगाए आरोपों को बताया झूठा
नई दिल्ली। कायेन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में पिछले दिनों आई गिरावट ने निवेशकों के बीच चर्चा और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया कि इस गिरावट के पीछे मोतीलाल ओसवाल द्वारा 8.17 लाख शेयरों की बिक्री है। हालांकि मोतीलाल ओसवाल ने इन आरोपों का सख्त खंडन किया है।
क्या है पूरा मामला
कायेन्स टेक्नोलॉजी के शेयर इस सप्ताह अब तक लगभग 5 फीसदी गिर चुके हैं। मंगलवार को अचानक तेज गिरावट आई, जिससे निवेशकों को नुकसान हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर आशीष गर्ग (@Ashishkafunda) ने दावा किया कि मोतीलाल ओसवाल ने 8.17 लाख शेयर बेचे, जिसकी कुल कीमत करीब 489 करोड़ रुपये थी और प्रति शेयर 6000 रुपये के भाव से ये बिक्री हुई।
गर्ग ने कहा कि यह विडंबना है कि दो हफ्ते पहले ही मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर को ‘खरीदें’ (Buy) रेटिंग दी थी और 8200 रुपये का लक्ष्य रखा था।
मोतीलाल ओसवाल का खंडन
...










