Success Story: घाटकोपर की झुग्गी से दुबई के 40 देशों तक – $4 बिलियन टर्नओवर के साथ रियल एस्टेट के दिग्गज बने रिजवान साजन
मुंबई/दुबई: यह कहानी है रिजवान साजन की, जिन्होंने मुंबई के घाटकोपर की झुग्गी से शुरुआत की और आज दुबई समेत 40 से ज्यादा देशों में अपना कारोबार फैला रखा है। डेन्यूब ग्रुप (Danube Group) के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान का टर्नओवर 4 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है और उनके ग्रुप में करीब 6,000 लोग कार्यरत हैं।
मुश्किलों से भरी शुरुआतरिजवान का जन्म मुंबई के घाटकोपर इलाके की झुग्गी में हुआ। 16 साल की उम्र में पिता का निधन हो गया, और घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। पढ़ाई अधूरी रह गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। सुबह 4 बजे उठकर दूध और अखबार बाँटे, त्योहारों पर पटाखे और राखियां बेचीं। यही अनुभव उनके सेल्स स्किल को निखारने में मददगार साबित हुआ।
कुवैत से मिली पहली नौकरी और बदलती किस्मत1982 में रिश्तेदार के जरिए उन्हें कुवैत में सेल्समैन की नौकरी मिली। भारतीय रुपये में कमाई अपेक्षाकृत कम थी, लेकि...










