शेयर बाजार अपडेट: Navin Fluorine और Century Ply समेत इन स्टॉक्स में दिख रही तेजी, निवेशकों के लिए कमाई का मौका
नई दिल्ली। बीते बुधवार को दलाल स्ट्रीट पर लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 275 अंक फिसलकर 84,391.27 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी में 81.65 अंक की गिरावट आई और यह 25,758 अंक पर पहुंचा। यह सेंसेक्स का 11 नवंबर के बाद सबसे निचला स्तर है।
सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में इटर्नल, ट्रेंट, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में गिरावट देखने को मिली। वहीं, टाटा स्टील, सन फार्मास्यूटिकल्स, आईटीसी, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
किस शेयर में दिख रही तेजी
निवेशकों के लिए अच्छी खबर यह है कि कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी और तेजी ...










